तराने प्यार के...
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_83.html
युवांश क्रिएशन की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा
नागपुर। युवांश क्रिएशन की शानदार प्रस्तुति 'तराने प्यार के..'दिलकश नगमों के साथ, मेलोडी स्टार स्टुडियो से प्रसारित की गई. जिसमें हंसा बेन के शंखध्वनि वादन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ. इसके बाद एक से बढ़कर एक प्यार भरे नगमों को शहर के सुपरिचित कलाकारों ने प्रस्तुत किया. जिसमें सि.वाय. रायपुरे ने 'गुंचे लगे हैं कहने'.., 'चांद सी महबूबा हो मेरी'.., वैशाली मदारे और राज चौधरी ने 'इतना है तुमसे प्यार मुझे'.., 'लूटे कोई मन का नगर'.., 'दिल की नजर से'.., 'आजकल तेरे मेरे प्यार के'.., अपूर्व जोशी ने 'दिल लगाकर हम ये समझे'.., 'यह रात भीगी भीगी'.., 'दीवाने हैं दीवानों को ना..
वैष्णवी जी के साथ गाया, मूले जी ने 'का करूं सजनी..', अनंत पारधी ने 'ओ गोरिया रे..', 'आज से पहले..', रजनी बांदरे ने 'मैं तो तुम संग..और 'हुजूरे आला..', प्रदीप गौर ने 'जनम जनम का साथ है', वैशाली मदारे ने 'तुम्हें याद करते करते..' राज चौधरी ने 'ये रेशमी जुल्फें..' गीतों से समा बांध दिया, जिसे दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाओं द्वारा काफी सराहा.
कार्यक्रम का निवेदन प्रदीप गौर जी ने सुंदर तरीके से किया. राज चौधरी ने शानदार आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.