Loading...

वियुप पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता ने पौधा रोपण कर मनाया जन्मदिन


नागपुर/भागलपुर (बिहार)। विश्व युवा परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से सभी शुभ अवसर, पर्व और जन्मदिन पर पौधारोपण कार्य करने का आह्वान किया गया था। उसी क्रम में निक्की शर्मा रश्मि ने सैकड़ों पौधों का वितरण किया। इतना ही नहीं उन्होंने दर्जनों पौधा खुद से लगाए। इस मौके पर विश्व युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश यादव भी पौधा रोपण कर उनके जन्मदिन की बधाई दिया। 

वियुप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनीष पासवान, मनीष यादव, नीतू कुमारी, ऋषि अंबेडकर, संगीता कुमारी, रूबी यादव, और सौरभ पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी भी पौधा रोपण किए। विश्व युवा परिषद पर्यावरण संरक्षण आंदोलन के लिए सभी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की संगठन को एक मंच पर आने के लिए आह्वान किया है। इस तरह ग्रीन एलायंस बनाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व स्तरीय आंदोलन करने की बात कही। पर्यावरण सुरक्षा में ग्रीन एलायंस इतिहासिक क्रांति की बीज बोने का काम करेगा।

समाचार 295292550188956345
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list