Loading...

सदाबहार किशोर कुमार ने किया दर्शकों को विभोर



ज्येष्ठ मित्र मंडल का 17 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया 

नागपुर। नगर की सुप्रसिध्द सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था ज्येष्ठ मित्र मंडल के 17 वें स्थापना दिवस पर जरीपटका स्थित मातेश्वरी भवन में सदाबहार किशोर कुमार संगीतमय कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम के सौजन्यकर्ता सर्वश्री महेश कुमार आनंदानी, मुरली वाधवानी, मोहन चोईथानी, हरीश केवलरामानी, रितेश कुमार रोचलानी व जॅकी पारवानी थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना व संक्षिप्त परिचय मंडल के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहूजा ने दिया। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी सौजन्यकर्ताओं का सत्कार शॉल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ व्दारा किया गया। सभी गायक व वादक कलाकारों का परिचय करवाते हुये उन्हें मंच पर आमंत्रित किया गया व हर्षध्वनी से उनका सत्कार किया गया। स्वागत समारोह का कुशल

मंच संचालन व आभार मंडल के सहसचिव रमेश सचदेव ने किया। संगीतमय कार्यक्रम की शुरूवात करते हुये मंच सुप्रसिध्द उदघोषक डॉ. मनोज साल्पेकर को सुपुर्द किया। 

गायक कलाकारों में सागर मधुमटके, सारंग जोशी, शिवानी जोशी ने एक से बढकर एक गीतों की प्रस्तुती देते हुये "ये शाम मस्तानी, चला जाता हूं किसी की धुन में, जय जय शिवशंकर, एक चतुर नार, बाबु समझो इशारे, हाल कैसा है जनाब का , बचना ऐ हसीनो, भवरे की गुंजन है मेरा दिल, एक लडकी भीगी भागी सी, ये दोस्ती हम नही छोडेगें गाकर कार्यक्रम को चरम पर पहुंचाया। 

वादक कलाकारो में की बोर्ड पर राजा राठोड, बेस गिटार पर राबिन विलियम, मायनर पर विक्रम जोशी, आक्टोपॅड पर महेंद्र वाटुलकर, तबले पर प्रशांत नागमोते ने साथ दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री रमेशलाल आसनानी, रमेश सचदेव, अशोककुमार गांधी, लक्ष्मण पेशवानी, अॅड ओमप्रकाश हरवानी, नरेश खुशलानी आदि ने अथक प्रयास किया। इस अवसर पर सर्वश्री मुकेश फुलवानी, राजू जेसवानी, शंकर वीरवानी, सुखदेव भागचंदानी, रमेश आसूदानी, अशोक वासवानी, श्रीमती मीना उत्तमचंदानी, विम्मी मेघराजानी, नेहा मेघराजानी, रजनी शर्मा, 

वैजयंती सचदेव, रानी मगवानी आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे। अल्पोहार के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। यह जानकारी मंडल के कोषाध्यक्ष श्री अशोककुमार गांधी ने दी।
कला 1785046082695646139
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list