नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई
नागपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र के सतरंजीपुरा स्थित नेताजी की प्रतिमा पर प्र 24 नगरसेवक व पूर्व सभापति प्रदीप पोहाणे ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नेताजी की प्रतिमा पर समाजसेवी व पूर्व नागपुर भाजपा मीडिया प्रमुख मनोज अग्रवाल, शुभम पाटिल, कमलेश शाहू, राहुल कावड़े, अजर अली ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया।
नेताजी स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा में कटक में हुआ था। नेताजी ने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा..! का नारा बुलंद करने वाले सुभाषचंद्र बोस आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। राजनीति में कुछ वर्ष सक्रिय रहने के बाद उन्होंने महात्मा गांधी से अलग अपना एक दल बनाया आजाद हिंद फौज का गठन किया.
सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचारों से प्रभावित होकर कई युवा आजाद हिंद फौज में शामिल हुए और देश की आजादी में अपना योगदान दिया। नेता जी के विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। इस जयंती के अवसर पर प्रमोद शाहू, शकर गौर, प्रतीक वैद्य, आशु मेहर, संदीप दखनकर, अमन नागपूरे आदि ने भी नेताजी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया।