Loading...

सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यशाला आयोजित


नागपुर /सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल में विगत दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यशाला का सफल आयोजन संपन्न हुआ। महामार्ग पुलिस चौकी हेटी (सुरला), महामार्ग पुलिस पाटन सावंगी से सर्वश्री नरेंद्र गौरखेड़े  पीएसआय विलास गावंडे, एएसआई शिवशंकर ठाकुर ,गजानन दराडे, दीपक पाचपौर का स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने स्वागत किया। 


सड़क सुरक्षा सप्ताह 2022 की थीम "सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा" पर रोशनी डालते हुए एएस आई विलास गावंडे ने सड़क नियमों की जानकारी दी। पीएस आय नरेंद्र गौरखेड़े ने  टूव्हीलर चलाने वालों को हेलमेट पहनना क्यों जरूरी है तथा फोर व्हीलर वालों को बेल्ट लगाना क्यों अनिवार्य पर विस्तृत जानकारी दी। झेबरा क्रॉसिंग लेन में ड्राइविंग करना क्यों जरूरी पर भी ज्ञानवर्धक जानकारी दी। 

विद्यार्थियों को उन्होंने सचेत किया कि जब तक 18 वर्ष की उम्र नहीं होती और लाइसेंस नहीं बनता गाड़ी न चलाने की सलाह दी। राष्ट्रीय मार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं क्यों होती है और इसे रोकने हेतु कौन -कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए संदर्भ में काफी रोचक जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों के कई सवालों का भी उन्होंने जवाब दिया।
समाचार 3279286599091402735
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list