अनुबंधिता : निर्मला सुरेंद्रन की पुस्तक का लोकार्पण
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_24.html
नागपुर। राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में छपने वाली सुप्रसिद्ध लेखिका।निर्मला सुरेंद्रन की नवीनतम हाइकु कृति "अनुबंधिता" का लोकार्पण आज नव वर्ष के सुअवसर पर सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा सागर खादीवाला के शुभ हस्ते आज संपन्न हुआ।
ओमिक्रोन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक सादे कार्यक्रम में व्यंगकार श्री अनिल मालोकर, उर्दू हिन्दी की विदुषी डा आदिला खादीवाला, महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व सदस्य अविनाश बागड़े और बांग्ला स्टेज की रंगकर्मी रूबी दास विशेष रूप से उपस्थित थी।
इस अवसर पर डा खादीवाला ने निर्मला को गद्य और अब पद्य (खासकर जापानी विधा) में समान रूप से अधिकार के साथ लेखन करने वाली शख्सियत निरूपित किया।
अविशा प्रकाशन की अल्प अवधि में ही चौतीसवीं पुस्तक के प्रकाश न पर सभी लेखकों को अविनाश बागड़े जी ने साधुवाद दिया।
आभार प्रदर्शन श्री अनिल मालोकर ने किया।