बंगाली समाज ने किया क्रिकेट फेस्टिवल का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_3.html
नागपुर। काली माता क्रिकेट क्लब (बंगाली समाज) इतवारी नागपुर द्वारा साउथ सेंट्रल रेलवे मोतीबाग स्टेडियम में टेनिस बॉल का भव्य क्रिकेट फेस्टिवल 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के अलग-अलग क्षेत्र से बंगाली समाज की टीमों ने भाग लिया। कुल 8 टीमें इस टूर्नामेंट में शामिल हुई। एसईसी रेलवे दुर्गा पूजा कमेटी, फ्रेंड्स क्लब, सर्राफा क्लब, लक्ष्मी आर.सी., रानी क्लब, सोना क्लब, इमामबाड़ा क्लब, रानी आर.सी. इन आठ टीमों ने मैच में नॉकआउट मैच खेले।
प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला लक्ष्मी आर.सी. तथा रानी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रानी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवं निर्धारित 5 ओवर में 9 विकेट खोकर 45 रन बनाए। उसी तरह लक्ष्मी आर.सी. ने 2 विकेट खोकर 3.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्मी आर.सी. क्लब के अक्षय मैन ऑफ द मैच रहे। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब नाजिम को दिया गया। विजेता विजेता टीम को ₹ 50000 नगद ट्राफी तथा उपविजेता टीम को ₹ 30000 नगद राशि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण धोराई ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में तुषार बेरा, राजीव बेरा, मेंटा, तरुण, श्रीकांत राय सहित समाज के अन्य सदस्यों ने अथक प्रयास किए।