Loading...

नागपुर शहर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का दर्जा और सुविधाएं शीघ्र मिले


नागपुर। सीपी और बेरार के समय में नागपुर यह मध्यभारत की राजधानी हुआ करती थीं। नागपुर शहर की स्थिति महाराष्ट्र के नवापुर और राजस्थान के भवानीमंडी शहर की तरह  हुआ करती थीं। महाराष्ट्र के नवापुर का आधा हिस्सा गुजरात राज्य में आता है। साथ ही राजस्थान के भवनी मंडी का भी हाल कुछ इसी तरह का है। भवानी मंडी का भी कुछ हिस्सा मध्यप्रदेश में आता है। नवापुर और भवानी मंडी में दो राज्य के कानून लागू होते है। लेकिन इन दो शहर से नागपुर की स्थित अब भिन्न हैं।


नागपुर अब विदर्भ का उभरता हुआ शहर है। भले ही विदर्भ राज्य नहीं बन पाया। परंतु नागपुर ने फिर से मध्यभारत के साथ साथ विश्व के मशहूर शहर के समान ख्याति अर्जित की है। नागपुर शहर में विधान भवन है। हमारे शहर में उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ है। यहां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, जीपीओ, अकाउंट्स जनरल ऑफिस, राष्ट्रीय एगमार्क कार्यालय, कोराडी थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट, इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, मेडिकल कालेज और हॉस्पिटल, सेना का कार्यालय, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के अनेक रेलवे स्टेशन के साथ मध्य भारत का रेलवे स्टेशन है।साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा और मिहान,कार्गो हब सहित अनेक प्रमुख व्यापार के क्षेत्र है। 


नागपुर भारत को कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़नेवाला जीरो माइल स्टोन सेंटर है। जहां वर्तमान में जीरो माइल टर्मिनल के साथ पार्किंग, फाउंटेन और बगीचा भी बनाया गया है। एशिया के कृषि उपज मंडी समिति के अनेक बाजार भी है। जहां मिर्च बाजार, फल बाजार,अनाज बाजार, धान बाजार, सब्जी बाजार, पशु बाजार, तानस बाजार यार्ड है। साथ साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भी महत्वपूर्ण है। नागपुर में सिट्रस रिसर्च इंस्टिट्यूट का कार्यालय और प्रयोगशाला भी है। जो कि संतरा और निंबुवर्गीय की प्रमुख प्रयोगशाला है। नागपुर के आसपास कपास अनुसंधान कार्यालय भी है। इसके अलावा वेस्टर्न कोल फील्ड का कार्यालय भी है।

नागपुर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में अंबाजारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, कामठी कैंटोनमेंट और सैन्यदल के अनेक कार्यालय है। देश की सुरक्षा के साथ नागपुर के पास खनिज संपदा मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम,इंडेन गैस सहित अनेक कार्यालय है। इसके अलावा संस्कृति के क्षेत्र में, नागपुर शहर के दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र, वसंतराव देशपांडे सभागृह , कविराज भट्ट सभागृह भी है।विशेषतौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय महल और रेशमबाग देश की आन, बान और शान के साथ सुरक्षा की सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा फूटला तालाब, अंबाजारी तालाब, कन्हानू ,रामटेक खिंडसी सहित अनेक सिंचाई के लिए तालाब भी उपलब्ध है।

भारत के अनेकता में एकता का भी नागपुर शहर में अपना महत्व है।नागपुर में चर्च, मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारा सहित अनेक सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र धनवटे रंग मंदिर सभागृह भी है। राष्ट्रभाषा हिंदी समिति, मोर भवन, धंतोली हॉस्पिटल हब के साथ अनेक चुनिंदा सुविधाएं मौजूद हैं।ऐसे आर्थिक, सुरक्षित, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, सैन्य सेवाओं से सुसज्जित शहर को अब दुनिया के महानगर की सारी सुविधाएं भारत सरकार के केन्द्रीय गृह मंत्रालय देवें तो यह पर्यटन के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
समाचार 238903184516490838
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list