Loading...

गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया


नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल हेती (सुरला) पूरे हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व प्रमुख अतिथी भाऊसाहब भोगे की प्रमुख उपस्थिति में कोविड नियमों का पालन करते हुए मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने प्रमुख अतिथि भाऊ साहब भोगे का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। भाऊ साहब के हस्ते ध्वजारोहण किया गया। 

इस अवसर पर प्राचार्य सहित मात्र 11 स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे। सभी विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम ऑनलाइन बनाया। कक्षा दसवीं के होनहार छात्र उज्जवल बारापात्रे, जान्हवी बेरड ने भाषण दिया तो ईशा मालापुरे ने काव्यपाठ किया। समृद्धि मंगल ने हिंदी में भाषण दिया तो भार्गवी दुरुगकर देशभक्ति गीत पर नृत्य किया। कुछ विद्यार्थियों ने सुंदर संदेश वाले पोस्टर बनाएं। 

अंकिता बागडे, संजना बेलेकर एवं मनस्वी बेरड ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। ड्राइंग्स और पेंटिंग्स साझा करने वाले विद्यार्थियों ने सृजनात्मक तरीके से गणतंत्र दिवस के चिरायु होने का संदेश दिया। स्कूल के प्राचार्य ने अपने संबोधन में स्थानीय निदेशक एडवोकेट चंद्रशेखर बरेठिया की ओर से प्राप्त शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को पीछे करते हुए हम सभी ने अपनी सेवाएं प्रदान करनी चाहिए। 

मंच संचालन वंदना बारापात्रे ने तो धन्यवाद प्रस्ताव अरविंद बुरुलेवार ने पारित किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की।
समाचार 3568411734016237265
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list