Loading...

बालिका दिवस मनाया गया


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा को राष्ट्रीय बालिका दिवस ऑनलाईन मनाया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ श्रद्धा अनिलकुमार ने की। उन्होंने कहा कि यह 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा भारतीय समाज में लड़कियों के सामने आने वाली असमानताओं के बारे में जन जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किया गया था। 

कार्यक्रम में 3 वर्ष से 12 वर्ष की आयु की बालिकाओ ने प्रतियोगिताओ में भाग लिया जिसमे नृत्य, चित्रकला गायन का अप्रतिम प्रदर्शन किया। कु कामया गंगवानी एवं विधी गंगवानी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथी परिचय जया गंगवानी ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन डॉ. तनुजा राजपूत का था।
समाचार 1088480342765383096
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list