Loading...

सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का किया आयोजन


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के ऑफिसमे कनिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत श्रीमती शांति जश्नानी के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्य विद्या सभा के पदाधिकारी उपाध्यक्ष, घनश्याम दास कुकरेजा, सचिव राजेश लालवानी, कार्यकारी सदस्य वेद प्रकाश आर्य, दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के आज के सत्कार मूर्ति श्रीमती शांति जश्नानी जी का मोमेंटो देकर और शाल श्रीफल देकर सम्मान किया उनके सुपुत्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 


राजेश लालवानी ने अपने अभिभाषण में श्रीमती जश्नानी के स्वभाव, उनकी कार्यशैली व कॉलेज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को सराहा। वेदप्रकाश आर्य ने कार्यालय प्रशासकीय कार्य के ज्ञान व उनमें उनकी निपुणता की प्रशंसा की। तथा भविष्य में सफ़लता मिलेगी ऐसी शुभकामनाएं दीं। पूर्व प्राध्यापिका दास ने उनके भविष्य में तरक्की होगी ऐसी शुभकामनाएं दीं। और सभी शिक्षकेतर प्राध्यापिकाओ ने अपना मनोगत व्यक्त किया। 

प्राचार्य डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार ने उनके समय प्रबंधन व कार्यालयीन कार्यों में शिक्षकेत्तर कर्मचारी में समन्वय कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। श्रीमती शांति जश्नानी और उनकी सुपुत्र का सम्मान आर्य विद्या सभा की और से व महाविद्यालय के स्मृति चिन्ह व उपहार देकर किया गया। कार्यक्रम  का आयोजन डॉ चेतना पाठक तथा डॉ बबीता थूलने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देशपांडे ने किया।
 व सफल आयोजन प्राचार्य डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार के मार्गदर्शन में सभी प्राध्यापिकाओ के पूर्ण सहयोग से संपन्न हुआ।
समाचार 1210279791239942967
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list