Loading...

रक्तदान के लिए आगे आएं : गुड्डू केवलरामानी


सिंधु युवा फोर्स कर रहा जनजागरण

नागपुर। नागपुर महानगर पालिका, सिंधु युवा फोर्स सामाजिक संस्था एवं नागपुर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा महारक्तदान शिविर का आयोजन 9 जनवरी को संत सतरामदास धर्मशाला (समाधी साहिब) जरीपटका में नानिक ग्रुप, पंचमुखी क्रिएशन, श्री साईं लीला बिल्डर्स, सिल्वर सिस्टम, श्री स्वामी सतरामदास साहेब ट्रस्ट, विक्की लुल्ला, मुरली वाधवानी के सहयोग से सुबह 9 से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है. 


संस्थाध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी ने बताया नागपुर शहर में चल रही रक्त की कमी को दूर करने के लिए शिविर में 1000 से अधिक लोग रक्तदान करें उसके लिए युवाओं द्वारा पिछले कई दिनों से आसपास के रहवासी एवं प्रतिष्ठानों में दस्तक देकर जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है . अभियान में अब तक 2000 से अधिक रक्तदाताओं के नाम उनकी स्वेछा से दर्ज कीये गये है .18 से 65 वर्ष तक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, रक्तदाता का वजन 45 किलो से अधिक हो, रक्तदान के पहले रक्तदाता का वजन , ब्लड प्रेशर, बुखार एवं हिमोग्लोबिन चेक किया जाता है.

गुड्डू केवलरामानी ने जनता से शिविर में रक्तदान करने कि अपील की है. शिविर सफल बनाने के लिए ओमप्रकाश बतरा, महेश केवलरामानी, प्रदिप बालानी, राकेश खुशालानी, एड कमल आहुजा, सुंदर मुलचंदानी, मुकेश चौधरी, सुनील बिखानी, पिंकी केवलरामानी, सोनु चेलानी, मोहन मुलचंदानी, कुमार खुशालानी,  दिपक वाधवानी, संजय हेमराजानी, प्रकाश केवलरामानी, राजेश साधवानी, जगदीश केवलरामानी, प्रकाश आनंदानी,जीतु लालवानी, मयुर क्रिशनानी,  गुल वासवानी, तुलसी सचदेव, दिलीप मीरानी, धवल विधानी, नंदलाल जयसिंघानी, प्रकाश लालवानी, पियुष हासनानी, इंद्रकुमार खिलवानी, नरेश आलवानी, किशोर रुचवानी,  टोनी मुलचंदानी, दिपक आडवानी, प्रदिप चावला, नितिन ढोलवानी, नंदलाल वासवानी,  विनोद जयकल्यानी, दिनेश केवलरामानी, रोहित चौधरी, महेश लालवानी, मनोज जानियानी, चेतन उतवानी, सुनील मोटवानी, अमर कटारिया, नितिन गोधानी, राजेश भट्ट प्रयासरत हैं.
समाचार 7762270571897692928
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list