मेट्रो स्टेशन के परिसर के कार्य तेज गति से शुरू
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_77.html
26 जनवरी से सेंट्रल एवेन्यू से वैष्णो देवी चौक के बीच मेट्रो रेल शुरू होने की संभावना
नागपुर (आनंदमनोहर जोशी)। रामझुला रेलवे ओवरब्रिज के पास रंगरोगन के बचे हुए लंबित कार्य महामेट्रो की और से जा रहे हैं। सेंट्रल एवेन्यू दोसर वैश्य भवन मेट्रो स्टेशन से लेकर वैष्णवदेवी चौक मेट्रो स्टेशन के बीच के काम नया साल 2022 के शुरू होते ही तेज गति से किए जा रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि रामझुला और प्रजापति नगर के बीच सभी मेट्रो स्टेशन ज्यादातर 26 जनवरी से पहले पूरे हो जाएंगे।
चितारओली महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास में चितार ओली मेट्रो स्टेशन कार्य प्रगति पर है।उसी तरह मेट्रो स्टेशन जैसे दोसर वैश्य मेट्रो स्टेशन, अग्रसेन चौक मेट्रो स्टेशन, टेलीफोन एक्सचेंज चौक मेट्रो स्टेशन, डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर चौक मेट्रो स्टेशन, वैष्णवदेवी चौक मेट्रो स्टेशन का काम पूरा होने जा रहा है।अधिकांश स्टेशनों के डिवाइडर में से अनेक का रोड स्टेशन के निचे के एरिया के सौंदर्यीकरण का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
खबर यहां तक है की लिबर्टी सिनेमा के पास और जीरोमाइल फ्रीडम पार्क जैसा सौंदर्यीकरण संपूर्ण सीए रोड पर अभी तक नहीं हुआ है। जब कि 26 जनवरी 2022 तक रामझुला से प्रजापति नगर मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो रेल शुरू होने वाली है। पश्चिम नागपुर मेट्रो स्टेशन में आने-जाने वाले मेट्रो पर्यटको को भी पूर्व, सेंट्रल मेट्रो स्टेशन की यात्रा करने की खुशी महसूस हो रही है।जो 26 जनवरी 2022 को शुरू होने की संभावना है।