Loading...

अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य प्रवाह ने नेताजी बोस का मनाया जन्मोत्सव


नागपुर/पुणे। हर्ष का विषय है कि 23 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य प्रवाह की  संस्थापक डॉ. मीरा सिंह द्वारा सुभाषचंद्र बोस जयंती  महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भारत में मनाया गया। नेताजी के जन्मदिन पर भारत के विभिन्न प्रांतों की कवयित्रियों ने अपने काव्य सौरभ से पूरे वातावरण में वीर रस का संचार कर, वातावरण को भारत भूमि की सुगंध से भर दिया। 

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष रूप में पुणे के डॉ. शाहबुद्दीन शेख उपस्थित थे।  छत्तीसगढ़ से डॉ. मुक्ता कौशिक सहायक प्राध्यापक, ग्रेसियर  कॉलेज आफ एजुकेशन अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने अपनी कविता के माध्यम से नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रो. सौभाग्य कोराले, हिंदी प्रोफेसर एचओडी हिंदी विभाग, जैन भंडारी कॉलेज बंगलुरु ने नेताजी के प्रति अपने उद्गार को व्यक्त किया। 

महाराष्ट्र मुंबई से लता तेजेश्वरी, पुणे से पद्माक्षी शुक्ला, सूरत से स्मृति श्रीवास्तव, बिहार आरा से मीरा श्रीवास्तव, लखनऊ से दीपाली किरण, गुजरात बड़ौदा से आदित्य सिंह और स्मृति सिंह युवा साहित्यकार ने नेताजी के प्रति अपनी अनुभूति बहुत ही कलात्मक ढंग से प्रस्तुत कर देश - भक्ति का प्रमाण प्रस्तुत किया। दीप्ति माथुर ने इस कार्यक्रम का बहुत ही सफलता से संचालन किया। 

समारोह को समापन की ओर अग्रसर करते हुए इस मंच की  संस्थापक डॉ. मीरा सिंह ने अपनी वीर रस की कविता के माध्यम से शहीद सुभाष चंद्र बोस को जन्मदिन की बधाई देते हुए, अन्य शहीदों को भी पुष्पांजलि अर्पित कर, राष्ट्रगान के साथ इस समारोह का समापन कर, भारत माता की जय का जयघोष किया। 
साहित्य 2127346931037707679
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list