समाजसेवी स्व. शांतीलाल गांधी के स्मृति में परिवार द्वारा समाज सेवा उपक्रम
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_901.html
नागपुर। अपने जिवन के अंतिम समय तक समाज को निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर सेवा कार्य करते रहें समाजसेवी स्वर्गीय शांतीलाल गांधी की धर्मपत्नी कमलेशदेवी गांधी, पुत्र राकेश एवं रितेश गांधी ने उनकी पुण्य स्मृति में मृत्यु शरीर को ज्यादा देर तक रख सके ऐसी शव सुरक्षा पेंटी (फ्रीजर) समर्पण सेवा समिति को सेवा हेतु विधायक कृष्णा खोपडे, समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष तथा पुर्व विधायक गिरीश व्यास, भाजपा विदर्भ संगठन महामंत्री डॉ उपेन्द्र कोठेकर, राष्ट्रीय खादी ग्राम आयोग के सदस्य जयप्रकाश गुप्ता, नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अश्विन मेहाडिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमण पैगवार, राष्ट्रीय युवा फ्रंट के अध्यक्ष पिंटू बागड़ी, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नागपुर के सभापति राजेन्द्रप्रसाद बैद,
जैन सेवा मंडल के अध्यक्ष दिलीप गांधी, भाजपा व्यापारी आघाडी नागपुर अध्यक्ष संजय वाधवानी, समर्पण सेवा समिति के सचिव नरेश जुम्मानी, डॉ. महेश तिवारी, अजय टक्कामोरे, रमेश जसोरे, मनोज तिवारी, दिलीप चानपुरकर, नंदकिशोर अग्रवाल, दिनेश पटेल, रमअवतार अग्रवाल, अशोक बंब, आजाद बोहरा, महेंद्र मुणोत, केतन सेठिया, प्रकाश मुणोत, मनोज बोहरा, संजय बादुले आदि की प्रमुख उपस्थित में समर्पित किया।
समाजसेवी स्वर्गीय शांतीलाल गांधी के परिवार के सदस्य श्रीमती कमलेशदेवी गांधी, दिलीप गांधी, सौं कल्पना गांधी, राकेश गांधी, ॲड. श्र्वेता गांधी पारख, सौं पुजा गांधी, रितेश गांधी, डॉ नेहा गांधी, सुपार्श्व गांधी, मोलीक पारख, ह्रीधान गांधी, सिए. अरिहंत जैन इस अवसर पर प्रमुखता से उपस्थित थें।
इस अवसर पर विधायक कृष्णा खोपडे, जयप्रकाश गुप्ता, रमण पैगवार ने समाजसेवी स्वर्गीय शांतीलाल गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष पुर्व विधायक गिरीश व्यास ने समाजसेवी स्वर्गीय शांतीलाल गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्था को शव सुरक्षा पेंटी (फ्रीजर) सेवा हेतु समर्पित करने के लिए गांधी परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा की शांतिलाल जी ने जिवन भर बिना राजनीतिक स्वार्थ के समाज के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते थें। उनके मिलनसार स्वभाव के कारण सभी राजनीतिक दलों के नेतागण के साथ उनकी घनिष्ठ मित्रता थीं।
उनकी अंतिम इच्छा अनुसार उनके परिवार के लोगों ने उनकी दोनों आंखें मृत्यु पश्चात दान भी करवाई और आज यह उपक्रम समाज के लिए समर्पित करते हुऐ परिवार ने उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच संचालन नरेश जुम्मानी एवं आभार प्रदर्शन डॉ महेश तिवारी ने किया।