गोपाल कृष्ण गोखले को किया स्मरण
https://www.zeromilepress.com/2022/02/blog-post_208.html
नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल ऑनलाइन मनाई गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि। स्कूली विद्यार्थियों ने साझा किए अपने भाषणों के वीडियो। विद्यार्थियों ने अनुच्छेद भी लिखा। निबंध स्पर्धा में भी विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने अपने संदेश में लिखा कि क्यों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गोपाल कृष्ण गोखले को अपना गुरु माना था। महज 20 वर्ष की उम्र में उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। पढ़ाई के दौरान अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें सरकार की ओर से 20 रुपए की छात्रवृत्ति भी प्रदान की थी। उनका मानना था कि स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा और जिम्मेदारियों का ज्ञान जरूरी है।
उन्होंने अंग्रेजों को शिक्षित भारतीयों का लोहा मनवाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जाने-माने चेहरे थे। उन्होंने लगातार ब्रिटिश सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और अपनी प्रतिभा के दम पर वे आगे चलकर जननेता के रूप में प्रसिद्ध हुए।उन्होंने जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ भी आंदोलन चलाया था। दक्षिण अफ्रीका जाकर रंगभेद का विरोध किया।
19 फरवरी 1915 में उनका निधन हुआ उनकी पुण्यतिथि पर स्कूल ने उन्हें पूरी निष्ठा एवं आस्था से श्रद्धांजलि दी। अरविंदबाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने भी विनम्र अभिवादन किया।