भारत देश की वैक्सीन ने दुनिया के लोगों को बचाया
https://www.zeromilepress.com/2022/02/blog-post_89.html
संसद के दोनों सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो
नागपुर। दो वर्ष पहले अमेरिका सहित अनेक देश को वैक्सीनेशन की आपूर्ति हमारे देश के पी एम नरेंद्र मोदी ने ही की थी। आज अनेक देश के लोगों को महामारी से बचाने काम भारत की तरफ से किए जानेपर अनेक देशों ने हमारे देश के प्रधानमंत्री की सराहना की। जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश जापान और इस्लामिक देश आदर सत्कार करके सराहना करते आए है। जबकि वर्तमान समय वैक्सीनेशन की भारी सफलता के बाद भी लोकसभा, राज्यसभा में अभी तक वैक्सीनेशन कार्यक्रम और करोड़ों नागरिकों को बचाने के बाद भी धन्यवाद प्रस्ताव नहीं लाना देश के संविधान के साथ मजाक है। भारत में बनाई गई करोड़ों वैक्सीन से और टीकाकरण से आम जनता को अब राहत मिल रही है।
भारत जैसे आधुनिक देश में समान नागरिक संहिता जैसे कानून की जरूरत है। जिसमें सबका साथ सबका विकास हो। वैसे तो अनेक समय सांसद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते है। लेकिन भारत जैसे देश के वैज्ञानिक, रिसर्च इंस्टिट्यूट, स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टर्स आदि के प्रति दो साल बाद भी धन्यवाद प्रस्ताव नहीं लाया गया। कोरोना, ओमीक्रॉन जैसी महामारी से मुकाबला कर उसे हराना अपने आप में कठिन ही नहीं नामुमकिन था। जिसे भारत के वर्तमान सरकार ने महामारी पर नियंत्रण करके दिखाया। भारत के टीकाकरण अभियान की दुनिया में तारीफ की जा रही है। इसलिए धन्यवाद प्रस्ताव संसद के दोनों सदन में पारित किया जाना चाहिए।