स्वातंत्र वीर सावरकर का स्मृति दिन मनाया
https://www.zeromilepress.com/2022/02/blog-post_301.html
नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल हेती (सुरला )में स्वातंत्र वीर सावरकर का स्मृति दिन बड़ी ही सादगी से मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने वीर सावरकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर स्कूल की तरफ से श्रद्धांजलि दी।
वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को एक जागीदार परिवार में भागपुर (नाशिक )में हुआ था। वे मात्र 6 वर्ष के ही थे कि पिता की प्लेग की वजह से मौत हो गई। 1901 में उनका विवाह यमुना बाई से हुआ। पुणे से कॉलेज की शिक्षा पूरी की।
आगे वकालत की शिक्षा पूरी की। उन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी ।अच्छे लेखक ,कवि, नाटककार एवं समाज सुधारक थे। इतिहासकार होने के साथ-साथ राष्ट्रवादी नेता तथा विचारक थे। हिंद राष्ट्रवाद की राजनीतिक विचारधारा (हिंदुत्व) को विकसित करने का बहुत बड़ा श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने परिवर्तित हिंदुओं के हिंदू धर्म को वापस लौटाने हेतु सतत प्रयास किया।
26 फरवरी1966 में 82 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ। स्कूली विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि हम सभी उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने सहभागी विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए स्कूल के उपक्रम की सराहना की।