गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के संगठन श्री गौतम सेवा मंडल के चुनाव संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2022/02/blog-post_477.html
संजय शर्मा अध्यक्ष, पंकज सिवाल सचिव एवं जीतू उपाध्याय कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित
नागपुर। शहर में 70 के दशक से कार्यरत गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के संगठन श्री गौतम सेवा मंडल के सार्वजनिक चुनाव 2022 के सर्वसामान्य चुनाव हिवरी ले आउट यंहा स्थित हनुमान मंदिर यंहा संपन्न हुवे जिसमे महर्षि पैनल के तीनो उम्मीदवार संजय शर्मा (अध्यक्ष) पंकज सिवाल (सचिव) जीतू उपाध्याय (कोषाध्यक्ष) पद पर निर्वाचित हुवे।
नागपुर में श्री गौतम सेवा मंडल ब्राह्मण समाज के सबसे पुराने संगठनों में से है जिसकी स्थापना सन 1972 में हुई थी। जिसका रजिस्ट्रेशन 1975 में किया गया। उस समय स्व. पं. रामप्रसाद डिडवानिया, गौरीशंकर उपाध्याय, डॉ. सीताराम आचार्य, ओमप्रकाश जोशी जैसे गुर्जरगौड़ ब्राह्मण के अग्रणी लोगो ने आगे आकर इस संगठन की स्थापना की थी।
कहा यह भी जाता है की गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज में इससे भी पूर्व से एकत्रित स्वरूप में सभी अनेक सार्वजानिक आयोजन करते रहे थे।
2022 के ये चुनाव विशेष महत्त्व भी रखते है क्योकि आज यह संगठन अपने 50 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है जो की नागपुर के सभी समाज बन्धुवों के लिए विशेष महत्त्व रखता है।
2022 के इन चुनावों को संपन्न करवाने में चुनाव अधिकारी गोविन्द जोशी, महावीर डिडवानिया, नंदकिशोर सिवाल, योगेश बण्डेला, शिव कुमार पंचारिया, अरुण जोशी, संगीता तिवारी, जीतू जोशी, बॉबी पंचारिया आदि ने अथक प्रयास किये।