Loading...

दिल्ली के 'महाराष्ट्र सदन' में 'महाराष्ट्र परिचय केंद्र' का कार्य सराहनीय : विश्वास आरोटे


महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ ने किया साहित्य सामग्री वितरित

नागपुर/दिल्ली। महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के राज्य महासचिव विश्वास आरोटे ने कहा कि किसी भी अन्य राज्य की तुलना में दिल्ली के 'महाराष्ट्र सदन' में 'महाराष्ट्र परिचय केंद्र' का कार्य अधिक सराहनीय है। महाराष्ट् से आने वाले सभी लोग प्रतिनिधि अन्य क्षेत्रों से कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को एक बार जरूर महाराष्ट्र सदन की कार्यप्रणाली को देखना चाहिए 

यहां महाराष्ट्र की परंपराओं तथा महाराष्ट्र के इतिहास को संजोग कर रखा गया है यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। महाराष्ट्र सदन आने वाले राज्य के तथा अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों से चर्चा होती है एवं इस केंद्र में समय-समय पर महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है तथा अनेक मराठी उपक्रम शुरू रहते हैं जिस वजह से इस केंद्र में महाराष्ट्र का हमेशा डंका बचते रहता है।

प्रदेश महासचिव विश्वास आरोटे ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ ने पत्रकारों के न्याय एवं अधिकार के लिए मंच बनाया है। महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ की इस वर्ष की डायरी में बहुत उपयोगी जानकारी है। महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ ने हमेशा पत्रकारों को डायरी, कैलेंडर, मास्क और अन्य साहित्य उपलब्ध कराने में एक जिम्मेदार भूमिका निभाई है। 

हाल ही में थी नई दिल्ली में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में पत्रकारों को सूचना उप निदेशक दयानंद कांबले के हाथों सामग्री वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उप निदेशक एवं जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती अमरजीत कौर अरोड़ा, उप संपादक रितेश भुयार, पुस्तकालयाध्यक्ष रामेश्वर बर्डे, कमलेश पाटिल, राजेश पागदे, नीलेश देशमुख, रघुनाथ सोनवणे, दीपक देशमुख, किशोर वानखेड़े, प्रशांत शिवरामे, किशोर गायकवाड़, अमिका महतो, पाले उदयवीर, दिलीप पाटिल ढोकणे, संदीप देशमुख आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए उप निदेशक एवं जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती अमरजीत कौर अरोड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष वसंतराव मुंढे, राज्य संघटक संजय भोकरे, ऑल इंडिया जर्नालिस्ट असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक वानखेडे, प्रदेश महासचिव विश्वास आरोटे सहित अन्य पदाधिकारीयो ने कोरोना काल में कई पत्रकारों की मौत के लिए, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए गए राहत कार्यों के लिए, पत्रकारों की मूलभूत सुविधाओं के लिए राज्य व केंद्र सरकार से हमेशा संपर्क बनाकर मदद की कोशिश की है।


इस अवसर पर महाराष्ट्र सदन मे महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव विश्वास आरोटे ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रताई वाघ भी को पत्रकार संघ का कैलेंडर, डायरी सौंपा और उन्हें बताया कि संघ पूरे राज्य में गोवा, दिल्ली, बेलगाम और गुजरात में भी काम कर रहा है। उन्हों ने कहा कि वह निश्चित रूप से किसी भी समय किसी भी मदद के लिए साथ हूं। इस अवसर पर अहमदनगर जिलाध्यक्ष अनिल रहाणे एवं उद्योजक गौरव मैडम आदी उपस्थित थे।

समाचार 4371703027348410571
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list