दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में उद्यमिता विकास पर हुआ वेबिनार
https://www.zeromilepress.com/2022/02/blog-post_404.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में उद्यमिता विकास पर वेबिनर का आयोजन किया गया। बी एल अमलानी महाविद्यालय मुंबई के साथ संयुक्त रूप से छात्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत यह किया गया। मुख्य वक्ता सेठ केसरीमल पोरवाल कॉलेज के डॉक्टर तुषार चौधरी ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उद्यमिता विकास के लिए आवश्यक कौशल के बारे में जानकारी दी।
भारतीय उद्यम के प्रोत्साहन हेतु यह भी आवश्यक है कि हम भारत में बनी चीजे ही खरीदे। प्राचार्या डॉ श्रद्धा अनिल कुमार में छात्रों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि उद्यम विकास से अधिकतम साधन उपयोगिता व देश के लिए संपत्ति निर्मित की जा सकती है इसलिए यह जरूरी है कि छात्र नौकरी ढूंढने वाले नही बल्कि नौकरी देने से हो। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ मुग्धा देशपांडे द्वारा किया गया।