नागपुर की बेटी डॉ. धनश्री बुरबुरे की उपलब्धि
https://www.zeromilepress.com/2022/02/blog-post_453.html
कुमार विश्वास, स्वामी रामदेव, कैलाश खेर, सुरेश वाडकर ने बेहतरीन गायकी पर की सराहना
नागपुर। ज़ी टीवी पर चल रहीं स्वर्ण स्वर भारत गायन प्रतियोगिता में गायन में विश्व किर्तिमान स्थापित कर चुके प्रख्यात गायक राजेश बुरबुरे की बेटी डॉ. धनश्री बुरबुरे नागपुर की बेटी ने अपने सुरो से लगभग अंतिम चरण तक का स्थान हासिल किया है।
इस प्रतियोगिता में शामिल सभी गायक दमदार हैं इन सभी के बीच धनश्री लगातार बेहतरीन गायकी से उपस्थित निर्णायक कुमार विश्वास, स्वामी रामदेव बाबा, कैलाश खेर, सुरेश वाडकर इनसे आशीर्वाद के साथ तारीफ़ बटोर रही हैं।
धनश्री कि इस कामयाबी के लिए उसके माता पिता गुरुजन के साथ डॉ. गिरीश गांधी, डॉ. पिनाक दंदे, डॉ. आनंद शर्मा, मोहम्मद सलीम सहित धनश्री के सभी मित्रों ने शुभकामनाएं दीं हैं।