Loading...

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में हर हर महादेव की गुंज


कोलार नदी से लाई गई कावड़ के जल से शिवालय में अभिषेक

नागपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर शिवालयों में जल, दूध, दही, नदी के जल, शर्करा, गन्ने के रस, पंचामृत से अभिषेक किया गया। शिवालय में शिवजी को बिल्वपत्र, पुष्प, धतूरे के फल, नैवेद्य,फल, प्रसाद चढ़ाए गए। पूजा, अर्चना करके आरती की गई। कर्पूर आरती की गई। 


जागृतेश्वर देवस्थान जागनाथ बुधवारी स्थित मंदिर के शिवालयों में साढ़े सात शिवालयों का अभिषेक कोलार नदी से लाई कावड़ के जल से अभिषेक किया गया। पारंपरिक पोशाक से शिव - पार्वती की प्रतिमा का श्रंगार किया गया। बड़ी संख्या मे महिला, पुरुष, बच्चों ने कतार में खड़े होकर पूजा अर्चना की। भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। शहर के मंदिर पांचपावलेश्वर शिवालय, कल्याणेश्वर शिवालय, पातालेश्वर, चिंतेश्वर शिवालय में भक्तों ने बिल्व पत्र चढ़ाकर पूजा अर्चना आरती की। 


सुबह, दोपहर, शाम, रात्रि बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने शिवालयों में शिवजी का दूध, दही, शर्करा, चंदन, अक्षत, पुष्प अर्पित कर अभिषेक किया। अनेक स्थानों पर फलाहारी प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक चूड़ामन लांबाडे सहित भक्तों ने सफलतार्थ प्रयास किया। रात्रि में महाआरती के आयोजन हुए।

समाचार 9023314646733899648
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list