आदर्श बहुद्देशिय शिक्षण संस्था ने महाशिवरात्रि पर फलाहार का किया वितरण
मन्दिर में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार
नागपुर। आदर्श बहुद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा महाशिवरात्रि पर ओंकार नगर चौक स्थित शिव मंदिर में सुबह 10 बजे महापूजा का आयोजन किया गया। संस्था ने सभी भक्तों को फलाहार का वितरण किया। फलहार में साबूदाना, केले एवं अंगूर बाटें गए। मन्दिर में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
बोल बम बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन करने के साथ ही जलाभिषेक किया। शिव मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। किसी ने बेलपत्र चढ़ाकर तो किसी ने दूध से अभिषेक कर शिवलिंग की पूजा की। मान्यता है कि महाशिवरात्री के दिन उपवास रखने और शिव आराधना करने से सभी संकटो का निवारण होता है।
आदर्श बहुद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा हर वर्ष महाशिवरात्री के दिन ओंकार नगर शिव मंदिर में पूजा और फलाहार वितरण किया जाता है। इस वर्ष फलाहार वितरन के लिए जितेंद्र शर्मा, रामअवतार अग्रवाल इन्होंने विशेष सहयोग किया। संस्था की सदस्य अनघा मेश्राम इन्होंने प्रसाद बनाने में विशेष सहयोग किया।
फलाहार वितरण करते समय पूर्व नागपुर के विधायक विकास कुंभारे ने मंदिर में भेट दी शिव मंदिर में दर्शन करने के बाद विकास कुंभारे ने आदर्श बहुद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक तथा सचिव श्रीमती ज्योती द्विवेदी एवं संस्था के सभी पदाधिकायों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के समय आर. पी. शर्मा, ज्योती द्विवेदी, अनघा मेश्राम, निशा धनविजय, रामअवतार अग्रवाल, आचार्य शिवात्मानंद अवधूत, कौशिकी द्विवेद, आदर्श द्विवेदी, परी मेश्राम, चिंटू मेश्राम, प्रमिला नागपुरे, पायल नागपूरे, वैष्णवी नागपूरे, ज्योती नागपूरे एवं अन्य उपस्थित थे।