वीएसएसएस महिला टीम ने महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास से मनाया
शिव पुराण का पाठ महामृत्युंजय जप कर पूजा आराधना की
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज की एक मात्र संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा आज महाशिवरात्रि पर्व शहर के विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास से मनाया
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि महाराष्ट्र महिला टीम विदर्भ महिला टीम ने जरीपटका महाराष्ट्र युवा महिला टीम, पूर्व नागपुर महिला टीम वेस्ट नागपुर महिला टीम ने शिव मंदिरों में जाकर शिव पुराण का पाठ महा मृत्युंजय जप ऊं नमः शिवाय का जाप किया।
मोटवानी ने बताया महाशिवरात्रि के दिन जो भगवान शिव की पूजा आराधना सच्चे मन से करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
महाराष्ट्र अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, विदर्भ अध्यक्ष श्रीमती कंचन जज्ञासी, युवा टीम महासचिव शिल्पा तलरेजा, पूर्व नागपुर महिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना छाबरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिषा मुलतानी, वेस्ट नागपुर महिला अध्यक्ष विधि ग्वालानी ने बताया कि शिव मंदिरों में जाकर मिट्टी के लोटे से दूध भरकर ऊपर से बेलपत्र, आक - धतूरे के फूल चावल आदि डालकर शिवलिंग पर अर्पण कर पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात शिवजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत शिव आरती की गई।
अंत में प्रसाद अर्पण कर भक्तो को बांटा गया। इसके पूर्व शिवजी की प्रतिमा और शिव लिंग के इर्द गिर्द फूलो से सजावट भी की गई। पूर्व नागपुर से महिला टीम से अध्यक्ष श्रीमती अर्चना छाबरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिशा मुलतानी, उपाध्यक्ष भावना दयानी, महासचिव कंचन चंदवानी, कोषाध्यश रूपा तनवानी, सदस्य मधु असरानी, प्रिया अडवाणी, रेखा रहेजा, कृतिका ग्वालानी,
रीत ग्वालानी, महाराष्ट्र महिला टीम से अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, डॉ अरुणा खेमानी, रेणु सेसवानी, आशा लालवानी, श्रीमती खूबचंदानी, कंचन भोजवानी, विदर्भ महिला टीम से श्रीमती कंचन जज्ञासी, महाराष्ट्र युवा महिला टीम से महासचिव शिल्पा तलरेजा, वेस्ट नागपुर महिला टीम से अध्यक्ष विधि ग्वालानी सहित बहनों ने पूजा आराधना कर शिव भगवान को पुष्प अर्पण किए।