Loading...

एड. डॉ. सुमन चोखारे को किया सम्मानित


राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एवं ह्यूमन राइट्स सेल ने किया सम्मान

नागपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती अंबिका शर्मा व ह्यूमन राइट्स सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुरभि मेनरिया धिंग के मार्गदर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार 15 मार्च को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एवं ह्यूमन राइट्स सेल की नागपुर शाखा द्वारा एड. डॉ. सुमन सुनील चोखारे को महिलाओं को कानूनी सहायता व समाज सेवा के लिए उनका सत्कार किया गया। 


प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एड. श्रद्धा शुक्ला ने एड. सुमन चोखारे का स्वागत शाल व श्रीफल देकर किया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों  का परिचय दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष महिला जागृति मंच की धारणा अवस्थी ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के उद्देशयो के बारे मे विस्तृत रूप से बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष एड. छाया यादव ने बेटियों की शिक्षा व परिवार में उचित सम्मान, विशेष महत्व देने की बात कही। श्रीमती रंजना सिंह, विद्या चौबे, ममता शुक्ला, मनीषा नायडू ने सत्कारमूर्ति एड. सुमन चोखारे का पुष्पहारों द्वारा स्वागत किया।


डॉ. एड. सुमन ने आगे भी ह्यूमन राइट्स सेल को हर तरह की सहायता करने का आश्वासन दिया। 
सत्कार समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एड. श्रद्धा शुक्ला, प्रदेश उपाध्याय एड. छाया यादव, प्रदेश सचिव एड. ममता शुक्ला, प्रदेश सहसचिव गिन्नी सिन्हा, प्रदेश आईटी सेल अपराजिता राहुल सिग, डिस्टिक्ट अध्यक्ष श्रीमती रंजना सिग, कांचन चारभाई, एड मनीषा नायडू, एड. विद्या चौबे, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की जिला सलाहकार श्रीमती  शैलजा मिश्रा व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
समाचार 465554554057138926
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list