Loading...

विश्व स्नेह समाज का छत्तीसगढ़ विशेषांक अत्यंत रोचक व संग्रहणीय : डॉ. सत्यभामा आडिल


नागपुर/पुणे। विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज, छत्तीसगढ़ इकाई विश्व स्नेह समाज छत्तीसगढ़ विशेषांक का हाल ही में विमोचन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. सत्यभामा आडिल वरिष्ठ साहित्यकार, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि छत्तीसगढ़ इकाइई की पहली पत्रिका विश्व स्नेह समाज का विमोचन हैं ।

इस पत्रिका का मुखपृष्ठ छत्तीसगढ़ महतारी और नक्शा प्रभावशाली एवं सुंदर है। और सभी साहित्यकारों के लेख, कविताएं भी उम्दा और उपयोगी हैं। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल धमतरी पर  श्री कान्हा कौशिक लिखा लेख का अत्यंत रोचक है। और सुधा वर्मा का लेख भी उत्कृष्ट हैं। छत्तीसगढ़ का परिचय डॉ. सरस्वती वर्मा का भोरमदेव, सिऱपुर का वर्णन उत्कृष्ट है।

विशेष अतिथि डॉ.गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी, सचिव, विश्व हिंदी साहित्य सेवा, संस्थान, प्रयागराज ने कहा कि छत्तीसगढ़, प्रदेश का प्रथम प्रयास सफल रहा। सभी साहित्यकारो को बथाई,शुभकामनाएं दी।

पत्रिका का विमोचन स्क्रीन शेयर के माध्यम से अतिथि सम्पादक,हिंदी सांसद, छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि डॉ.मुक्ता कान्हा कौशिक ने विस्तार से मुखपृष्ठ, सभी साहित्यकारो के लेख और कविता का परिचय दिया।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार, श्रीमती सुधा वर्मा ने कहा कि डॉ. सत्यभामा आडिल की रचना नाना संग सतभांवा की रचना प्रेरणादायी है।और उन्होंने सभी रचनाकारों की रचनाओं को सराहा।

अध्यक्षता कर रहे डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मुहम्मद, शेख, पुणे, महाराष्टृ ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, छत्तीसगढ़ इकाई का हर कार्य प्रशंसनीय है। ये विशेषांक पाठकों को भरपूर सामाग्री से प्रभावित करेगा

कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमती भुवनेश्वरी जायसवाल के सरस्वती वंदना से हुआ।स्वागत उद्बबोधन डॉ. सरस्वती वर्मा सहयोगी संपादक ने किया। डॉ. रेशमा अंसारी, सहयोगी संपादक ने अपने अनुभव को बताया। आभार व्यक्त श्री लक्ष्मी कांत वैष्णव ने किया।
साहित्य 7300037315641709759
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list