Loading...

राधाकृष्ण के संग होली के रंग फूलो के संग का हर्षोल्लास से आयोजन


पूर्व नागपुर वीएसएसएस महिला टीम का हुआ भव्य कार्यक्रम

नागपुर। होली पर्व में रासायनिक रंगो का निषेध कर उसे आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मानने के लिए पूर्व नागपुर वीएसएसएस महिला टीम ने सोमवार 14 मार्च को लक्स निमंत्रण में होली के रंग फूलों के संग राधाकृष्ण की जोड़ी के संग पूर्व नागपुर महिला टीम की टोली के संग हर्षोल्लास से आयोजित हुआ। इस आध्यात्मिक होली पर्व कार्यक्रम में वीवीएसएसएस महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी अध्यक्षता की। 


पूर्व नागपुर महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना छाबरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिशा मुलतानी, महासचिव कंचन चंदवानी ने बताया की आध्यात्मिक होली पर्व के साथ कार्यक्रम की खास विशेष बात यह है की रायपुर की प्रख्यात वास्तु और ज्योतिष और रेकी ग्रांड मास्टर श्रीमती डॉ माया मसंद का व्याख्यान जो की सभी के लिए ज्ञानवर्धक और लाभदायक रहा, साथ स्वरूचि अल्पोहार ठंडाई का स्वादिष्ट जायका भी रखा गया। 


यह आयोजन लक्स निमंत्रण वातानुकूल सुंदर सभागृह, हार्दिक लान के पास, कलमना रेलवे फाटक रोड पर पूर्व नागपुर में पहिली बार ऐसा अनूठा प्रोग्राम आयोजित हुआ जिसमे भारी संख्या में लोगों ने सम्मिलित होकर आयोजन को यादगार ऐतिहासिक बनाया। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन और अध्यक्षता में आयोजित आयोजन में प्रमुख अतिथि बतौर लक्स निमंत्रण के वातानुकूल सभागृह के संचालक और वीएसएसएस महाराष्ट्र के सचिव समाजसेवी इंदरजी रतवानी और उनकी धर्मपत्नी  श्रीमती सुशीला रतवानी सुपुत्र हितेश रतवानी और विपुल हरीश रतवानी, लतेश प्रकाश रतवानी थे। साथ ही विशेष अतिथि बतौर अडवाणी ढाबा के संचालक मेहुल अडवाणी और उनकी धर्मपत्नी प्रिया अडवाणी तथा नवकरण और गौवरदान के आयुष लोहियां और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भावना लोहिया थे। 


सर्वप्रथम अतिथियों ने झूलेलाल भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया तत्पश्चात अतिथियों का बुके स्मृति चिन्ह और गिफ्ट देकर पूर्व नागपुर महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना छाबरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिशा मुलतानी, महासचिव कंचन चंदवानी, उपाध्यक्ष भावना दयानी, दिव्या ग्वालानी, कोषाध्यक्ष रूपा तनवानी,सचिव मधु असरानी, दीपा मुलतानी, डॉ सुनीता अंगनानी, सहसचिव काजल नागदेव, चांदनी मुनियाल पीआरओ जिया छाबरिया और भूमिका दरयानी , रिचा वटयानी, खुशी मोत्यानी, रेखा रहेजा, ऋतिका ग्वालानी, रीत ग्वालानी,मयूरी धनराजानी, डिंपल खेमचंदनी, प्रांजल  राजपाल भूमिका मोटवानी ने किया। 


तत्पश्चात कार्यक्रम अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने कहा कि सिर्फ गुलाब के फूलो से राधा कृष्ण की जोड़ी के संग भारतीय संस्कृति के अनुरूप और सभ्यता से होली मनाना बेहद ही सराहनीय है, जिसमे ईश्वरीय प्रेम सद्भाव और स्नेह से सभी गले मिल कर पुराने गिले शिकवे समाप्त कर खुशी के दीप प्रज्वलित कर आपसी एकता और खुशी का अहसास दिलवा रहे है, जो की समाज के उत्थान के लिए बेहद सराहनीय है। मोटवानी ने वीएसएसएस का प्रमुख लक्ष्य यही है और सिंधी समाज में सिंधी बोली को बढ़ावा देना सांस्कृतिक आयोजन करना हमारा उद्देश्य है, उन्होंने इस सुंदर आयोजन के लिए पूर्व नागपुर महिला टीम की सराहना कर स्मृति चिन्ह देकर पूरी टीम का सत्कार किया। 

वीएसएसएस टीम से अंतर्राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मीरा भमभवानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, महाराष्ट्र अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी, उपाध्यक्ष विद्या बाखरू, महासचिव साक्षी थारवानी, करिश्मा मोटवानी, मुस्कान थावरानी, अनिता नागवानी, सुमन आहूजा, रश्मि मोहनानी, आशा लालवानी, हेमा खुबनानी,शारदा भावनानी, लीना देवनानी, लता खत्री, लवीना धुनिसिंघानी, भूमिका दरयानी, विदर्भ महिला टीम अध्यक्ष कंचन जज्ञासी, महासचिव रिचा केवलरमानी, मंजू कुंगवानी, कोमल जज्ञासी, कशिश सच्चानी, महाराष्ट्र युवा महिला टीम की महासचिव शिल्पा तलरेजा, नागपुर महिला टीम अध्यक्ष पूजा मोरयानी, उपाध्यक्ष नीता जेसवानी, सचिव विधी मोटवानी, निति हितेश जेसवानी, सपना जेसवानी, दीपा खिलनानी, भारती पंजवानी, माया चेलवानी, स्वाति आहूजा, अंजली सचदेव, नागपुर डिस्ट्रिक्ट महिला अध्यक्ष सुनीता बजाज, कार्याध्यक्ष वंशिका केसवानी, साक्षी लालवानी, मंजू पंजवानी, वीना अडवाणी, किरण जीवनानी,वेस्ट नागपुर टीम की अध्यक्ष विधी ग्वालानी, नागपुर शहर टीम के उपाध्यक्ष संजय छाबरिया, नागपुर युवा महिला टीम की महासचिव अंजली पूजा जेसवानी, सोशल मीडिया चीफ हितेश जेसवानी, फोटो वीडियो और प्रचार चीफ चीनू जेसवानी का बुके देकर सत्कार किया गया। 

तत्पश्चात प्रख्यात ज्योतिष शास्त्र वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ डॉ माया मसंद ने अपने व्याख्यान में बताया कि होली पर्व में होलिका दहन के दिन किस तरह पूजा करे ताकि जिन बच्चों के रिश्तों में विलम्ब हो रहा है और सुख समृद्धि अच्छे स्वास्थ्य के टिप्स बताए साथ ही वास्तु में नमक का प्रयोग, परिवार में सुख शांति हेतु लोटे पानी का प्रयोग, नेगेटिव एनर्जी को रोकने के टिप्स हमारे जीवन में ग्रहों का प्रभाव दान से जुड़ी बातें शिव पार्वती की मूर्ति रसोईघर क्यों रखना चाहिए के बारे में विस्तृत जानकारी देकर सभी को बेहद प्रभावित कर मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने मोटवानी के आमंत्रण नागपुर में माह में एक दिन उनके कमर्शियल कॉम्प्लेक्स हनी अर्जुन कौशल्या के वीएसएसएस सभागृह में अपनी सेवाएं देने को स्वीकार किया, जिसका सभी ने तालियां बजाकर सत्कार किया। 

कार्यक्रम की प्रस्तावना अध्यक्ष अर्चना छाबरिया और कुशलता से संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिशा मुलतानी ने किया और सभी अतिथियों का परिचय भी दिया। उसके पश्चात फूलों की होली के रंग राधाकृष्ण के संग का आयोजन हुआ जिसमें राधाकृष्ण का रूप में कंचन चंदवानी और भावना दयानी ने कुशलता के साथ निभा कर सभी को बेहद आनंदित और आध्यात्मिकता से जोड़ा। सभी बहनों भाइयों ने गुलाब के फूलो की होली सभ्यता से खेल मिसाल पेश की और राधा कृष्ण के संग आध्यात्मिक नृत्य किया जो की भारतीय संस्कृति के अनुरूप था। सभी ने गले मिल कर आपसी स्नेह प्यार की मिसाल देकर प्रेम सद्भाव को प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम में लक्स निमंत्रण सभागृह निशुल्क देने हेतु मोटवानी ने इंदर रतवानी और सुशीला रतवानी और उनके पुत्रों का विशेष सत्कार कर आभार माना, इंदर रतवानी को वीएसएसएस महाराष्ट्र के सचिव पद की घोषणा की, उसी तरह नवकरण और गौवरदान के आयुष और भावना लोहिया का सत्कार अर्चना छाबरिया और हितिषा मुलतानी ने किया उन्होंने अपने उत्पाद में वीएसएसएस के सदस्यों को बीस प्रतिशत डिस्काउंट की घोषणा की। उसी तरह कार्यक्रम में स्वरूची नाश्ते की व्यवस्था अडवाणी ढाबा के संचालक मेहुल अडवाणी और प्रिया अडवाणी का भी सत्कार दिव्या ग्वालानी, डॉ सुनीता अंगनानी ने किया। उन्होंने भी उनके अडवानी ढाबा में वीएसएसएस सदस्यों परिवारों के लिए डिस्काउंट देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थिति रही। पूर्व नागपुर महिला टीम ने महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी का विशेष आभार माना जिनके संयोजन और मार्गदशन में यह अनूठा कार्यक्रम बेहद सफल होकर ऐतिहासिक और यादगार बना।
समाचार 2290074438399750808
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list