Loading...

डॉ कविता परिहार 'भगनी निवेदिता' सम्मान से सम्मानित


नागपुर। विश्व महिला दिवस पर आयोजित इंटरनेशनल ई संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह, भारत उत्थान न्यास कानपुर एवं जी टी इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टेडीज एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय ई संगोष्ठी 21 वीं सदी में महिलाओं की स्थिति एवं सम्मान समारोह की शुरुआत रिचा से हैं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना व संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ चित्रा सिंह तोमर के स्वागत भाषण से हुई। 

कनाडा से मुख्य अतिथि छाया शाश्वत, दोहा (कतर) से विशिष्ट अतिथि शालिनी गर्ग और कुवैत से संगीता चौबे ने अपनी उपस्थिति और व्याख्यान से कार्यक्रम की सार्थकता व्यक्त की। 

प्रमुख वक्ता डॉ अनुपमा ने अपने विचारों से उपस्थित समस्त मातृशक्ति को जो देश के लिए सराहनीय कार्य करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की राष्ट्रीय सचिव डॉ मेरा तोमर ने की व मंच का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष डॉ सुवर्णा ने किया। कार्यक्रम के संरक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुंतल और कार्यक्रम के डायरेक्टर डॉ बी जी सत्यप्रकाश ने सम्मान पाने हेतु मातृ शक्ति को शुभकामनाएं दी। 

हैदराबाद की अनुपमा को रानी दुर्गावती अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ कविता परिहार एवं अन्य दस महिलाओं को 'भगनी निवेदिता' अंतरराष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ब्रज प्रांत की डॉ दीपा अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
समाचार 5263289922088823408
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list