Loading...

सुश्राव्य गीतों से बना दिया 'मौसम प्यार का'


नागपुर। रजनीगंधा नागपुर और रॉक स्टार म्यूजिकल ग्रुप अमरावती ने संयुक्त रूप से 'मौसम प्यार का' संगीत कार्यक्रम आयोजित किया। गायकों ने मधुर गीत गाए और सच में 'मौसम प्यार का' बना दिया। साइंटिफिक हॉल, लक्ष्मी नगर में आयोजित इस कार्यक्रम को पुराने और नए श्रव्य गीतों और  बेमिसाल संगीत संगत के साथ यादगार बना दिया गया।

आर्या विघ्‍ने ने आया मौसम दोस्ती का, उमेश कुमार ने तेरे चेहरे से, सुभाष खरे ने साथिया तुने क्या किया व विनोद भोयर ने किसी राह पर यह  गीत पेश किये  और इस कार्यक्रम हेतु विशेष सहकार्य प्रदान किया। कैलाश बेलिया ने हम दोनो दो प्रेमी, मिनाक्षी मालविय ने प्यार जिंदगी है, सायली गुप्‍ते ने दिलरुबा दिल ने बाळासाहेब आंबेडक ने मांग के साथ तुम्हारा, विजय गायधने ने सून बेलिया, धनंजय बापट ने तुमसे मिलके न जाने, प्रशांत अन्वाने ने सुहानी चांदणी राते ऐसे विविध गीत प्रस्तुत किये। 

रजनीगंधा की संचालिका परिणीता मातुरकर और रॉकस्‍टार के संचालक शैलेश शिरभाते ने इस कार्यक्रम की संकल्‍पना की और कार्यक्रम का निवेदन श्‍वेता शेलगावकर ने किया।
कला 6160072834566436356
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list