Loading...

सातारा के छत्रपति शिवाजी कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाळा संपन्न



नागपुर/पुणे। विश्व लिपि के रूप में नागरी लिपि एक पूर्ण लिपि हैI' यह कहना है डॉ. शहाबुद्दीन शेख का रयत शिक्षण संस्था के छत्रपति शिवाजी कॉलेज सातारा और भारत देश की आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापूर की अग्रणी महाविद्यालय योजना अंतर्गत ‘विश्व लिपि के रूप में नागरी लिपि’ इस विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाळा  में समापन सत्र के अध्यक्ष के रूप में डॉ. शहाबुद्दीन शेख ने कहा। 

इस कार्यशाळा में संपूर्ण देश से 11, राज्यो के 6 विश्वविद्यालयों के 176 प्रतिभागी प्राध्यापक, छात्रों ने सहभाग लिया था। स्वागत एवं प्रास्ताविक हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. सादिक तांबोळी ने किया तथा अतिथियों का परिचय डॉ. भूपेंद्र निकाळजे  ने दिया। 
 
प्रमुख अतिथि नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली के महामंत्री डॉ. हरिसिंह पाल थे। आप ने बीजभाषण में कहा कि देवनागरी लिपि विश्व की प्रसिद्ध लिपि है। यह एक आदर्श लिपि है, एक वैज्ञानिक लिपि के रूप में इसे स्विकार किया गया है। 

इस की विशेषता यह है कि नागरी लिपि में जो बोला जाता है वही लिखा जाता है। एक ध्वनि के लिए एक लिपि चिन्ह है। इसलिए विश्व लिपि के रूप में नागरी लिपि श्रेष्ठ लिपि  हैं। 
  
मुख्य वक्ता महासमुंद छत्तीसगढ से  डॉ. सरस्वती वर्मा,  अपने मंतव्य में कहा विश्व स्तर पर देवनागरी को वैज्ञानिक लिपि के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसके लिए एक श्रेष्ठ लिपि नागरी लिपी है। 

अध्यक्षीय मंतव्य में नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली के कार्याध्यक्ष डॉ. शहाबुद्दीन शेख ने कहा कि विश्व की सभी लिपियों में नागरी लिपि एक श्रेष्ठ लिपि है। आपने तुलनात्मक दृष्टी से विवेचन किया जो अत्यंत मौलिक था। नागरी लिपि के क्रमिक विकास पर अपने विचार रखे। 

कार्यशाला के अंत में प्रतिभागी छात्रा लता मंडोवरा ने अपना मंतव्य व्यक्त किया। आभार ज्ञापन  डॉ. राजेंद्र भोसले तथा सूत्रसंचालन डॉ. संदिप किर्दत  ने किया। तथा प्रोफेसर डॉ. सविता मेनकुदळे जी ने आयोजन मी सहयोग दिया। 

इस कार्यशाला के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य तथा सचिव रयत शिक्षण संस्था डॉ. व्ही. एस. शिवणकर, प्रो. डॉ. अनिलकुमार वावरे, डॉ. रोशनआरा शेख, डॉ. रामराजे माने देशमुख, डॉ. धनंजय नलवडे  का मार्गदर्शन रहा। अतः यह राष्ट्रीय कार्यशाला सफल रही।
साहित्य 992451456907949958
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list