सिंधी समाज के नववर्ष चेट्रीचंड्र पर निकलेगी भव्य स्कूटर रैली
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_837.html
नागपुर। इस वर्ष 2 अप्रैल को झूलेलाल जयंती चेट्रीचंड्र श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी. भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में झूलेलाल जयंती के पावन पर्व पर भव्य स्कूटर रैली का आयोजन किया जाएगा. रैली के सफलतार्थ सभा का आयोजन घनश्यामदास कुकरेजा व वीरेंद्र कुकरेजा की अध्यक्षता में समाधी साहिब जरीपटका में किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए कुकरेजा ने बताया इस बार 2, 3, 4 अप्रैल को तीन दिवसीय मेले का आयोजन दयानंद पार्क जरीपटका में किया जाएगा. इस बार 5000 से अधिक समाजबंधु रैली में शामिल होकर इतिहास रचेंगे।
रैली का शुभारंभ कलगीधर सत्संग मंडल से होगा एवं समापन चांदुराम साहिब दरबार में होगा । अंत में 2 अप्रैल को समाजबंधुओं से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निवेदन कुकरेजा ने किया।
रैली का संयोजक सिंधु युवा फोर्स के अध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी, राजू ढोलवानी को नियुक्त किया गया हैं. गुड्डू केवलरामानी के अनुसार हर बार की तरह इस वर्ष भी रैली को सफल बनाने के लिए साईं वसणशाह दरबार सेवा मंडल, घोटकी पंचायत, साईं चादुराम साईं खिलुराम साहिब दरबार ट्रस्ट, कलगीधर सत्संग मंडल, बाबा भगवानदास उदासी आश्रम,
बाबा हरदासराम सेवा मंडल, समाधा आश्रम, संत सतरामदास धाम, संत निरंकारी सत्संग मंडल, संत आसुदाराम सेवा समिति, कंबर दरबार, भगत कंवरराम दरबार, संत सहजराम दरबार, बाबा थारियासिंह दरबार संत बहरूराम पंचायत, सिंधु युवा फोर्स, केवलरामानी शेर बिरादरी, श्री गुरुनानक पंचायत, साईं चांदुराम साहिब मुक्तिधाम, स्वामी शांतिप्रकाश आश्रम, भोजसिंग चौधरी सिंधी पंचायत, जरीपटका दुकानदार संघ, सिंधु लायन्स, सिंधु युवा शक्ति, सिंधुड़ी यूथ विंग, सिंधी सोशल फोरम, विदर्भ सिंधी विकास परिषद, फ्रैंड्स फारेवर ग्रूप, ज्येष्ठ मित्र मंडल, दयानंद पार्क ग्रुप, रनर्स एकडेमी, फिट फार लाइफ,
मेकोसाबाग पंचायत, हीरा नगर सिंधी पंचायत, आहुजा नगर सिंधी पंचायत, हेमू कालानी पंचायत, हुड़को कालोनी सिंधी पंचायत, अमृत वेला ट्रस्ट, बाबा गुरमुखदास सेवा मंडल, नवजीवन सिंधी पंचायत, सिंधुड़ी सहेली मंच, फ्रैंड्स ग्रूप, गुरुनानक शाह संगत, संतोषी सदा सेवा सुखी सेवा मंडल, कुकरेजा नगर नवयुवक मंडल, संत सतरामदास साहिब महिला मंडल, बाबा हरदासराम महिला मंडल, सिंधुड़ी महिला मंच,
वाकर ग्रूप, सिंधु मेडिकल एसोसिएशन, आरेंज सिटी मैनुफैक्चरिंग हब, भलाई केंद्र, कुशी नगर पंचायत, एच के डांस एकेडमी, बायसन क्रिकेट क्लब, गुलशन दात्रे गरबा ग्रुप, रुद्र अवतार गणेश उत्सव मंडल, आजाद गणेश उत्सव मंडल, सिंधु बलोधान दुर्गा उत्सव मंडल, पंचमुखी गणेश उत्सव मंडल, जय झूलेलाल गणेश उत्सव मंडल, शहज़ादे गणेश उत्सव मंडल, गजानन गणेश उत्सव मंडल, नवरत्न माता मंडल का सहयोग रहेगा. सभा मे सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने सुझाव विचार रखे.