Loading...

अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राम्हण महासभा का 27 को होली मिलन समारोह


अंतरराष्ट्रीय गायक सोमनाथ मिश्र व संध्या मिश्र करेंगे गायन से मंत्रमुग्ध

नागपुर। अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राम्हण महासभा की ओर से इस वर्ष भी होली मिलन  समारोह का भव्य आयोजन रविवार, 27 मार्च को सायं 5 से रात 10 बजे तक सिविल लाइंस स्थित जवाहर विद्यार्थी गृह में किया गया है। 

महासभा के  अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्र ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक संगीत के मर्मज्ञ श्री सोमनाथ मिश्र तथा भोजपुरी गीतों की सुरसाम्राज्ञी मममोहक गायिका श्रीमती संध्या सोमनाथ मिश्र॒ बनारस घराना अपनी सुमधुर गायिकी से और  उनके सिद्धहस्त कलाकार अपने प्रस्तुतिकरण से नागपुर के श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देंगे। 

कार्यक्रम का रोचक संचालन शहर की सुप्रसिद्ध उद्घोषिका श्रीमती श्वेता शुक्ला शेलगावकर करेगी।
श्री मिश्र ने कार्यक्रम का आनन्द लेने तथा अधिक से अधिक सख्या में उपस्थिति की अपील समाज बन्धुओं से की है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्याध्यक्ष प्रेमशंकर चौबे, महामंत्री ओमप्रकाश मिश्र, कोषाध्यक्ष अजय त्रिपाठी तथा समस्त पदाधिकारी प्रयास कर रहे हैं।
समाचार 1651692697427832985
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list