Loading...

व्यक्तित्व विकास' विषय पर हुआ विशिष्ट व्याख्यान

'

नागपुर। राष्ट्रसंत तुकड़ोंजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर उर्दू विभाग में बुधवार 23 मार्च को 'व्यक्तित्व विकास' पर ऑनलाइन विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. उन्नति दातार (प्रिंसिपल ऑफ वूमेन एजुकेशन सोसाइटी श्रीनिवास पब्लिक स्कूल नागपुर) उपस्थित थी। उन्होंने बताया कि हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें, आशावाद वह विश्वास है जो हमे उपलब्धि की ओर ले जाता है। 

अपनी आंतरिक प्रेरणा सकारात्मक सोच को बढ़ाती है। आंतरिक व बाह्य व्यक्तित्व के संतुलन विकास से एक परिपूर्ण व्यक्ति का निर्माण होता है। 
इस विशिष्ट व्याख्यान का आरंभ विश्वविद्यालय गीत से किया गया। इसके बाद विभाग प्रमुख एवं आयोजन समन्वयक डॉ. संतोष गिरहे ने मुख्य अतिथि डॉ. उन्नति दातार का स्वागत किया और विद्यार्थियों को बताया कि हमें विषय ज्ञान के साथ साथ अपना सर्वांगीन विकास करना है। जिससे भविष्य का भारत बनेगा।इस हेतु हमे  व्यक्तित्व विकास की नितांत आवश्यकता है। 

इस कार्यक्रम  के संयोजक डॉ. समीर कबीर थे। कार्यक्रम का संचालन विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सबीहा खुर्शीद ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ. तरन्नुम नियाज ने किया। इस कार्यक्रम में विभाग के अध्यापक डॉ. शाइस्ता तबस्सुम, डॉ असमत कौसर, डॉ. सुमैया अफशा, गुलफेशा अंजुम, डॉ. मेहर यासमीन, सना बानो तथा विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।
समाचार 240860980578883454
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list