वित्तीय शिक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_306.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय तथा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की ओर से संयुक्त रूप से दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में ग्लोबल मनी सप्ताह मनाया जा रहा है।
इस वर्ष 'सीखो कमाओ और बचाव' यह थीम रखी गई है। इस विषय पर मुख्य वक्ता श्री बिंझानी सिटी कॉलेज नागपुर के प्राचार्य डॉ सुजीत मेत्रे इन्होंने छात्राओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन करते समय विभिन्न उदाहरण देकर बचत कैसे करनी चाहिए, एलआईसी इंश्योरेंस, म्युचुअल फंड, इन्वेस्टमेंट के लिए डाक्यूमेंट्स, SEBI टोल फ्री नंबर कैसे प्राप्त किए जाते हैं इन सभी मुद्दों पर सरल भाषा में छात्राओं को मार्गदर्शन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रद्धा अनिल कुमार इन्होंने प्रमुख वक्ता का स्वागत करके अपने स्वागतीय भाषण में किया. उन्होंने कहा कि छात्राएं शिक्षित होकर वित्तीय शिक्षा जनजागृति कर सकते है।
कार्यक्रम का आयोजक, संचालन डॉ. चेतना पाठक इन्होंने किया तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कर्मचारी सचिव डॉ बबीता थूल ने किया. इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक और छात्राओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम सफल बनाया।