जीवन बचाना है तो जल बचाइए
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_492.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय के सांस्कृतिक सभागृह में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महानगरपालिका और ऑरेंज सिटी वर्ल्ड के संयुक्त तत्वाधान में जल संवर्धन के विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस संस्था से जुड़ी फरहत कुरेशी द्वारा विद्यार्थियों में जल बचाओ, जल का उपयोग मितव्ययता से करो, जल की उपयोगिता को समझें आदि अनेकानेक बातों को विभिन्न उदाहरणों द्वारा विद्यार्थियों को समझा कर उनमें पानी की बचत की जागृति को निर्मित किया।
उनकी सहयोगी नाहिद अंजुम द्वारा जल दिवस पर जल के बचाव हेतु प्रतिज्ञा दिलवाई और विद्यार्थियों से यह संकल्प करवाया कि कहीं भी पानी का दुरुपयोग देखे तो तुरंत संपर्क करके जल बचाने के उपाय बता कर देश की इस विशेष मुहिम में सहयोग दें। विद्यालय की उपप्राचार्या ने छात्राओं को 'जल ही जीवन है' जल यदि हमें जीवन देता है तो हमें उस जीवनदाता के बचाव हेतु अपना सहयोग देना चाहिए। इस कार्य के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
विद्यालय में ओसीडब्ल्यू प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा चला जा रहे इस कार्यक्रम की प्रस्तुति करने हेतु विद्यालय की प्राचार्या तेजिंदर वेणुगोपाल और उप प्राचार्या को संस्था द्वारा मोमेंटो देकर उनके सहयोग की प्रशंसा की गई।
मंच संचालन भारती रंगलानी ने किया। आर्य सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी, सचिव राजेश लालवानी, इंचार्ज वेदप्रकाश आर्य तथा सभी पदाधिकारी गणों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की।