Loading...

अरविंदकुमार रतूड़ी राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष पेनल मेंम्बर जज बने




नागपुर। आज शनिवार 12 मार्च को जिला विधी सेवा प्राधिकरण न्यायालय न्याय भवन नागपुर में युवा समाजसेवी और विधी सेवा प्राधिकरण न्याय स्वयंसेवक (पीएलवी) अरविंदकुमार रतूड़ी राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष पेनल मेंम्बर जज बने। जज बनकर अपनी संवैधानिक कानूनी जिम्मेदारी और न्यायिक व्यवस्था का दायित्व बखूबी निभाया। राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार और उच्चतम न्यायालय मुम्बई एवं उसकी सभी खंडपीठों की निगरानी में सभी जिला व तालुका न्यायालय एवं न्याय प्राधिकरण में आपसी सहमति से वाद विवाद निपटाने हेतु यह संवैधानिक अदालती व्यवस्था की गई है। 


पेनल मेंम्बर जज अरविंदकुमार रतूड़ी के अनुसार हमारे देश की लोकतांत्रिक खूबसूरती इसके पवित्र ग्रंथ संविधान और कानूनी न्याय व्यवस्था में बसती है और लोग अदालतों में न्याय की देवी पर अटूट विश्वास जताते हुए कानून, न्याय व्यवस्था एवं न्यायपालिका पर विश्वास जताते है और जजों द्वारा दिए गए फैसलों पर परिपूर्ण रूप से संतुष्ट होते है इसी लिए आज राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायालय में वादी- प्रतिवादी दोनों का मामला खासकर बैंकिंग से संबंधित आपसी सहयोग, समर्थन, रजामंदी और दोनों पक्षों की राजी खुशी से संवैधानिक तरीके से जजों की मौजूदगी में न्याय पाते हुए बिना वाद विवाद के समाप्त हो गया। 

पैनल की मुख्य जज प्रमुख न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय से श्रीमती भावना ठाकर मेंम्बर जज अधिवक्ता कुमारी यास्मीन शेख सामाजिक कार्यकर्ता और पेनल मेंम्बर जज अरविंदकुमार रतूड़ी ने अपना कानूनी और संविधानिक दायित्व बखूबी बेहतरीन तरीके से निभाया और रतूड़ी ने अपनी पेनल मेंम्बर जज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण दिल्ली, उच्चतम न्यायालय मुम्बई, जिला विधी सेवा प्राधिकरण नागपुर के सचिव व न्यायाधीश ए.के. देशमुख, न्यायालय के सभी न्यायाधीशों  तथा सभी पेनल के मेंम्बर जजों, सदस्यों अधिकारियों, कर्मचारियों, सभी सहयोगी पीएलवी न्याय स्वयं सेवकों का आभार व्यक्त किया है।
समाचार 9199877907602332588
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list