Loading...

सफलता में व्यक्तित्व की भूमिका है : माही


नागपुर/पुणे। विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज की बाल संसद इकाई के तत्वावधान में आयोजित आभासीय संगोष्ठी जिसका विषय - 'जाकिर हुसैन, साहिर लुधियानवी, अज्ञेय जी, पर्यावरण एवं होली' में मुख्य अतिथि के रुप में मंतव्य देते हुए ई. माही शर्मा, भोपाल, मध्य प्रदेश ने कहा - हमारी वेशभूषा, खान-पान, व्यायाम, हाव - भाव सभी से हमारा व्यक्तित्व झलकता है।

विशिष्ठ अतिथि- ई. मोहित चौबे,  कंसलटेंट पब्लिक हेल्थ, दिल्ली ने कहा - ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु एवं पर्यावरण में बहुत ही तीव्र गति से नकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। हमें शीघ्र ही अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाने होंगे,  जिससे कि, इन नकारात्मक बदलाव को रोका जा सके।

अध्यक्षीय भाषण देते हुए , डॉ. गोकुलेश्वर द्विवेदी,  सचिव विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज,  उत्तर प्रदेश ने कहा कि, - हमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती को अपनाना चाहिए।

सरोजिनी वर्मा, भाटापारा, छत्तीसगढ़, मोरनी देहरिया, भाटापारा, छत्तीसगढ़, विदी पाराशर,  भोपाल,  मध्य प्रदेश,  शीतल संतोष अहिरे, महाराष्ट्र, अवनी तिवारी, इंदौर, मध्यप्रदेश, भक्ति सुनील शाखावार, महाराष्ट्र, आयुष संजय बोरसे,  प्रफुल्लसिह मानसिंह, महाराष्ट्र, राहुल कुमार बर्मन,  कोरबा,  छत्तीसगढ़, वैभव सावलाहरी कोंडके,  महाराष्ट्र, शार्दुल कुमार श्रीकांत जाधव, महाराष्ट्र, स्वरा त्रिपाठी,  लखनऊ उ.प्र. आदि बच्चों द्वारा विविध विषयों पर  संवाद, भाषण, नृत्य एवं काव्यपाठ किया गया।

संस्थान सचिव डॉ. गोकुलेश्वर द्विवेदी द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम  किया गया। बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विदी पाराशर, भोपाल प्रथम रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत नृत्य के साथ सरस्वती वंदना से अवनी तिवारी, इंदौर ने की, स्वागत भाषण -  श्रीमती पूर्णिमा कौशिक, प्रभारी छत्तीसगढ़ ने दिया‌। आभार  प्रदर्शन - डॉ. रश्मि चौबे, प्रतिनिधि गाजियाबाद, राष्ट्रीय बाल संसद प्रभारी,  विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने माना।

कार्यक्रम का सफल संचालन रिशिता तिवारी छत्तीसगढ़ ने किया। कार्यक्रम में उमाकांत खुबालकर, पूर्व उपनिदेशक हिन्दी निदेशालय, गाजियाबाद एवं  डॉ. भरत शेणकर, विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज महाराष्ट्र प्रभारी, ने बच्चों को आशीर्वचन व्यक्त किए। डॉ. सुनीता यादव, औरंगाबाद, बाल संसद प्रभारी महाराष्ट्र इकाई, लक्ष्मीकांत वैष्णव, सचिव युवा सांसद आदि अन्य अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
साहित्य 2885654915168026209
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list