Loading...

पल पल दिल के पास तुम रहते हो...


ज्येष्ठ मित्र मंडल ने अर्पित की स्वरांजलि

नागपुर। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था ज्येष्ठ मित्र मंडल की ओर से स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में सुमधुर गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दी गयी. नारा रोड, जरीपटका स्थित मातेश्वरी भवन में गीत संगीत 'टैलेंट 2022' के आयोजन में गीतकारों ने दिल को छु लेनेवाले गीत प्रस्तुत कर उपस्थित रसिकों का मन मोह लिया. 

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था महिला प्रमुख संगीता दलवानी ने मंच पर कलाकारों को आमंत्रित किया. सभी ने साथ मिलकर सामुहिक गीत प्रस्तुत किया. ज्येष्ठ मित्र मंडल अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने मंडल द्वारा चलाये जा रहे उपक्रमो व गतिविधियों की सविस्तार जानकारी उपस्थितों के समक्ष रखी. 

महेश लालवानी, भावना लालवानी, रजनी शर्मा, विमला मेघराजानी, नीतू केवलरामानी, परसराम चेलानी, मीना उत्तमचंदानी, वैजयंती सचदेव, किशोर आहुजा, पुष्पेंद्र मेश्राम, सुरेश आहूजा, संतोष केशवानी, कंचन केशवानी, लक्ष्मी खिलनानी, अधि. ओमप्रकाश हरवानी, चंदन वाधवानी, धर्मेंद्र आहुजा एवं अर्जुनदास आहूजा ने 'प्यार किया दिल ने कहा हो तुम, पल पल दिल के पास तुम रहते हो, एक प्यार का नगमा है, तुमसे अच्छा कौन है' ने शानदार मनभावन गीतों से समा बांध दिया. 

आयोजन को सफल बनाने में मनोहरलाल आहूजा, रमेश सचदेव, रमेश आसनानी, रजनी शर्मा ने अहम भूमिका अदा की. संचालन सीए संदीप जोतवानी, आभार लक्ष्मण पेशवानी ने व्यक्त किया.
कला 2826775934589256498
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list