Loading...

ओम नमः शिवाय और महामृत्युंजय जप कर मनाया महाशिवरात्रि पर्व


नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज की एक मात्र संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा  महाशिवरात्रि पर्व शहर के विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास से मनाया।


वीएसएसएस की नागपुर शहर महिला टीम पूर्व नागपुर महिला टीम वेस्ट नागपुर महिला टीम ने शिव मंदिरों में जाकर शिव पुराण का पाठ महा मृत्युंजय जप ऊं नमः शिवाय का जाप किया। महाशिवरात्रि के दिन जो भगवान शिव की पूजा आराधना सच्चे मन से करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। 

नागपुर महिला टीम और वेस्ट नागपुर महिला अध्यक्ष विधि ग्वालानी ने बताया कि महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में जरीपटका में शिव  में जाकर मिट्टी के लोटे से दूध भरकर ऊपर से बेलपत्र, आक - धतूरे के फूल चावल आदि डालकर शिवलिंग पर अर्पण कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात शिवजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत शिव आरती की गई, अंत में प्रसाद अर्पण कर भक्तो को बांटा गया। 

इसके पूर्व शिवजी की प्रतिमा और शिव लिंग के इर्द गिर्द फूलो से सजावट भी की गई। नागपुर शहर महिला टीम से अध्यक्ष पूजा मोरयानी, उपाध्यक्ष नीता जेसवानी, दीपा खिलवानी, विधि ग्वालानी, प्रिया बलवानी, भारती पंजवानी, माया चेलवानी, मंजू पंजवानी, वेस्ट नागपुर महिला टीम से अध्यक्ष विधि ग्वालानी, कंचन ग्वालानी, लवीना ग्वालानी, कविता छाबरिया, रिचा शास्त्री, माया छाबरिया, साक्षी ठाकुर, रेणु जेठवानी, पूनम बालानी, हर्षित ठाकुर सहित बहनों ने पूजा आराधना कर शिव भगवान को पुष्प अर्पण किए।
समाचार 8221845935539496139
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list