Loading...

महाशिवरात्रि पर राजस्थानी ब्रह्म समाज भवन में हुई महाआरती


भोलेनाथ के भजनों से परिसर गुंजायमान

नागपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजस्थानी ब्रह्म समाज, विप्र फाउंडेशन और श्री परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्मॉल फैक्ट्री एरिया वर्धमान नगर में नवनिर्मित राजस्थानी ब्रह्म समाज भवन में बाबा भोलेनाथ के भजन और 108 थाली की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। 


इस दौरान  गिरीश व्यास, अभिजीत वंजारी, रामकिशन ओझा, उमाकांत अग्निहोत्री डाँ. महेंद्र कुमार शर्मा, आभा पांडे, अतुल कोटेचा, महेश बंग, विनोद चतुर्वेदी, संजय पालीवाल, रामनिवास पारीक, जेपी पारीक, सतीश पुरोहित, आचार्य सर राधावल्लभ पुरोहित, योगेश जोशी, संजय शर्मा, वसंत पालीवाल प्रमुखता से उपस्थित थे।

इस अवसर पर भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के सुमधुर भजनों का आनंद लिया।  इनकी प्रस्तुति महेंद्र कुमार एंड साथियों ने दी।
इस दौरान बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार अभिषेक, पूजन किया गया। मां पार्वती और भगवान शंकर के विवाह की झांकी भव्य रुप में प्रस्तुत की गई। समूचे परिसर को फूल मालाओं और रंगोली से सजाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।  

शाम के समय संध्या आरती और महादेव के भजनों से पुरा परिसर गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश शर्मा ने किया अंत में भक्तों में महाप्रसाद वितरित किया गया।
समाचार 3063087433858217616
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list