जरीपटका में जीवनरक्षक योगशाला का शुभारंभ
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_515.html
योगशाला सेहत के लिए वरदान : कुकरेजा
नागपुर। सतगुरू शहंशाह स्वामी चांदूराम साहेब की कृपा से मानव स्वास्थ्य के कल्याणार्थ योग संपदा व स्वामी चांदूराम साहिब मुक्तिधाम ट्रस्ट के संयुक्त रूप से जीवनरक्षक योगशाला का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता साधना सहकारी बैंक के अध्यक्ष घनश्यामदास कुकरेजा ने की. बतौर डॉ. गुरमुख ममतानी, अतिथि स्वामी मुक्तिधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष आवतराम चावला, सचिव मोटाराम चेलवानी, सदस्य पी डी केवलरामानी, योगसंपदा के सचिव चंद्रकुमार नरवडिया मंच पर विराजित थे.
कार्यक्रम संयोजक चंद्रकुमार टेकचंदानी के अनुसार सर्वप्रथम अतिथियों ने योगगुरु जनार्दन स्वामी, योगगुरु वामनराव मोटघरे, सतगुरु शहंशाह स्वामी चांदूराम साहिब, शिरोमणी खिलूराम साहिब के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर वंदन किया. कार्यक्रम की प्रस्तावना में संयोजक योगगुरु चंद्रकुमार टेकचंदानी ने योग साधना को सर्वोत्कृष्ट साधना से आत्मिक आध्यात्मिक मानसिक शारीरिक व सामाजिक लाभ पाकर मानव व्यक्तित्व का अदभुत विकास होता है. आवतराम चावला, मोटाराम चेलवानी ने शुभकामनाएं दी.
डॉ. गुरमुख ममतानी ने योग के महत्व को आयुर्वेद शास्त्र में जीवन मे सुख शांति का आगमन होता है. अध्यक्षीय संबोधन में घनश्यामदास कुकरेजा ने मुक्तिधाम के परिसर में आयोजित पुनित कार्य को स्वास्थ्य हितकारी बताया. कार्यक्रम का संचालन राजीव ज्ञानचंदानी ने आभार लखु आहूजा ने व्यक्त किया. आयोजन को सफल बनाने में राजीव ज्ञानचंदानी, राजू विधानी, रमेश कंधारी, राजेश खत्री, गोपीचंद मनवानी, लीलाधर बंगड़कर गुरुजी, अशोक गांधी, सागर खुशालानी, सुरेश आहुजा, हरीश गिदवानी, महेश चावला, गोपाल केसवानी व स्वामी चांदुराम साहेब मुक्तिधाम ट्रस्ट के सभी सेवाधारी ने अहम भूमिका निभाई.