स्किन केयर क्लिनिक का सफल रहा निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_77.html
पारंपरिक वेशभूषा में आने वाले मरीजों को मिले विशेष उपहार
नागपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मनीष नगर डॉ. नीता अनूप शर्मा के डॉ. शर्मा स्किन एंड केयर क्लीनिक में सभी के लिए आठ दिवसीय निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें स्किन केयर ट्रीटमेंट, हेयर रिमूवल, फेयरनेस ट्रीटमेंट और लेजर ट्रीटमेंट पर 50 % की छूट भी मरीजों को प्रदान की गई।
इस विशेष छूट का लाभ सैकड़ों मरीजों ने उठाया। इस दौरान पूर्व नगर सेविका ममता भोयर, योग गुरु मीनल पांडीलवार, भाग्यश्री पात्रिकर, ममता मेंडी, प्रिया श्रीमती तांबे, श्रीमती भाले सहित कई महिलाओं ने इस निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सुविधाओं का लाभ उठाया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ. नीता शर्मा और डॉ. अनूप शर्मा द्वारा प्रदान की गई इस विशेष छूट की भूरी भूरी सराहना की।
इस अवसर पर 8 मार्च महिला दिवस के दिन पारंपरिक वेशभूषा में आने वाले मरीजों को विशेष उपहार भी प्रदान किए जिसमें प्रथम पुरस्कार मीनल पेंडिलवार, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती तांबे और तृतीय पुरस्कार श्रीमती पटले और सांत्वना पुरस्कार मोनिका और पल्लवी को दिया गया। इस शिविर को सफल बनाने में वृषाली, श्रद्धा और स्वीटी ने डॉक्टर दंपत्ति को विशेष सहयोग दिया। डॉ. अनुप शर्मा ने इस तरह से मिले भारी प्रतिसाद को देखते हुए आने वाले दिनों में भी विशेष अवसरों पर इसी तरह की चिकित्सा शिविर और छूट मरीजों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।