Loading...

पंख फ्रीडम टू फ्लाई के सौजन्य से मनाया विश्व महिला दिवस


नागपुर। पंख फ्रीडम टू फ्लाई के सौजन्य से विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में ठक्कर ग्राम, पाचपाओली नागपुर में सुदर्शन प्रीमियर लीग की महिला विनर टीम का सत्कार कार्यक्रम किया गया और यूथ अगेंस्ट इंजस्टिस फाउंडेशन के तरफ से महिला सेफ्टी अवेयरनेस पर सेमिनार आयोजित किया गया। प्रमुख अतिथि गजेंद्र ठाकरे (एथलेटिक कोच), डॉ. सूरज येरवलकर (स्पोर्ट्स डायरेक्टर, गढ़चिरोली) और श्रीमती दर्शना पंडित (सॉफ्टबॉल कोच, महाराष्ट) के उपस्थिति में स्वागत समारोह किया गया जहा उन्होंने विनिंग टीम, कोच और वूमेन ऑफ द मैच का सत्कार किया साथ ही नेशनल सॉफ्टबॉल प्लेयर तबसूम शेख और स्टेट क्रिकेट प्लेयर संजना इनका भी स्वागत किया। 

इसी के साथ ही ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमे कई लोगो ने ब्लड डोनेट किया। इस उपलक्ष्य पे सेविंग ड्रीम्स फाउंडेशन टीम के आशीष देशमुख, यूथ अगेंस्ट इंजस्टिस फाउंडेशन और टीम अगेंस्ट रेप फाउंडेशन टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया किया गया। जिसमे जन जागृति आव्हान समिति और पंख फ्रीडम टू फ्लाई संस्था के सभी कार्यकर्ता ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया जिसके लिए हम सभी का धन्यवाद करते है। ईशांत हतीबेड, प्रीती प्रदीप हजारे, प्रदीप बलवंत हजारे, प्राची सुनील समुंद्रे, संदीप सावरकर, सैमुअल समुंद्रे, रोहित और मोहित हतीबेड, अमन त्रिमिलेरक्षा चुटेलकर विथ टीम, अनूज समुंदे, प्रार्थना उसरबर्स, गोरी और जिया समुंद्रे, दीपिका वाघमारे, आरती वाघमारे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
समाचार 3002924714085246124
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list