महिलाओं को निशुल्क मेकअप और हेयर स्टाइल की दी ट्रेनिंग
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_72.html
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र युवा महिला की महासचिव और प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिल्पा तलरेजा ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी और महाराष्ट्र युवा टीम अध्यक्ष रीथ रुपानी के मार्गदर्शन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु टीम ने प्रियदर्शनी महिला वस्तीगृह में जाकर वहां महिलाओं और बेटियो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें मेकअप और हेयर स्टाइल की ट्रेनिंग जाकर दी, जिससे वहां की सभी महिलाएं बेटियां बेहद हर्षित हो उठी।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिल्पा तलरेजा ने बताया की इस वर्ष महिला दिवस को सार्थक बनाने के लिए महिलाओं की यह सेवा का अवसर मिला। इस ट्रेनिंग से महिलाए आत्मनिर्भर होकर अपनी आय का स्त्रोत बना सकती है। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की प्रेरणा से हमे मानवीय सेवा का अवसर मिलता है भविष्य में भी हम इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएंगे। तलरेजा ने बताया की इस मानवीय कार्य हेतु उन्हें आर्टिस्ट कीर्ति रायसिंघानी, दीप्ति अमित लेले, निशी डोंगरे का अथक सहयोग मिला।