डॉ. कविता परिहार नारी गौरव सम्मान से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_9.html
नागपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन विचार गोष्ठी एवं नारी गौरव सम्मान का किया गया आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसका विषय था 'देश के विकास में महिलाओं का योगदान' इस कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ हॉनर डॉ. विजयकुमार शाह पदमश्री महाराष्ट्र, अति विशिष्ट अतिथि गायत्री वर्मा 'भक्ति'सहायक प्राध्यापिका योग विज्ञान विभाग, शारीरिक शिक्षा खेल एवं योग विज्ञान संस्थान, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या, उ.प्र., श्रीमती निहारिका श्रीवास्तव साफ्टवेयर इंजीनियर फिनलैण्ड, रुचिता जोशी आर्ट टीचर सऊदी अरब, डॉ.दीप्ति गौड़, शिक्षाविद व साहित्यकार ग्वालियर, म.प्र. (वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टिसिपेंट) सर्वांगीण दक्षता हेतु भूतपूर्व राष्ट्रपति महामहिम स्व. डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्मृति स्वर्ण पदक,
राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित व विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेनू रॉव (डायट प्रवक्ता) दर्जीकुऑ - गोण्डा उ.प्र.,शीला सिन्हा (भूत पूर्व प्रोफेसर) वुमेन कालेज समस्तीपुर,ललित नारायण मिथिला, बिहार, स्वेता अग्रवाल उदघोषक आल इंडिया रेडियो दरभंगा बिहार,विशिष्ट वक्ता श्रीमती विनीता कुशवाहा SRG गोण्डा उत्तर प्रदेश,श्रीमती कुमकुम श्रीवास्तव शिक्षिका गोण्डा उत्तर प्रदेश के द्वारा सावित्रीबाई फुले, कल्पना चावला, मीराबाई चानू, प्रतिभा पाटिल जैसी महिलाओं के योगदान को बताया। कार्यक्रम में स्वागत गीत अन्जनी अग्रवाल शिक्षिका कानपुर, सुमन कुशवाहा कौशाम्बी ने प्रस्तुत किया।
तकनीकी सहयोग नीरज नगायच शिक्षिका झांसी का रहा। कार्यक्रम संयोजन व संचालन सुनील कुमार आनन्द शान्ती फाउंडेशन गोण्डा उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सह संयोजक निधि कुमारी संस्थापक कल्यानी सेवा संस्थान समस्तीपुर बिहार, श्रीमती रीतिका गुप्ता संस्थापक आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति कानपुर उत्तर प्रदेश, राम मनोहर मौर्य संस्थापक ग्रीट गोण्डा उत्तर प्रदेश व कार्यक्रम आयोजक श्रीमती पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन गोण्डा उत्तर प्रदेश कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत के द्वारा भारत सहित अन्य देश की 121 महिलाओं को नारी गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।