वीएसएसएस अध्यक्ष मोटवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_843.html
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने महाराष्ट्र टीम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्मृति चिन्ह मेडल और गुलाब का फूल देकर सत्कार किया।
युवा डायनामिक, सक्रिय श्रीमती अंजली पूजा जेसवानी को नागपुर शहर की महिला युवा टीम का महासचिव, समाजसेवी संजय छाबरिया को नागपुर शहर पुरुषों की टीम का उपाध्यक्ष उसी तरह महेंद्र खूबचंदानी को नागपुर शहर का उपाध्यक्ष, हितेश जेसवानी को चीफ सोशल मीडिया प्रचारक महाराष्ट्र राज्य, चीनूभाई जेसवानी को महाराष्ट्र टीम में वीडियो फोटो और डिजिटल प्रचारक पद से नियुक्ति की।
मोटवानी ने सभी पदाधिकारियों को कहा की वह वीएसएसएस से जुड़ कर समाज की सेवा में तत्पर रहे, सभी ने अपनी नियुक्ति पर महाराष्ट्र अध्यक्ष मोटवानी का आभार प्रकट किया।