Loading...

1 मई से परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम


परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ, नगर की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अक्षय तृतीया पर त्रिदिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सर्वप्रथम रविवार 1 मई को भगवान परशुराम शोभायात्रा गोरक्षण सभा, धंतोली, नागपुर से शाम 6 बजे से प्रारंभ होगी। जिस प्रकार गंगा नदी में विभिन्न नदियों, झरने आकर समाहित होते है, उसी प्रकार नगर के विभिन्न स्थानों से रैलियों में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ नगर की धर्मप्रेमी जनता के साथ सम्मिलित होकर शोभायात्रा में शामिल होगी।

कोरोना महामारी को भगाने के लिए इस वर्ष शोभायात्रा का विषय 'वैश्विक महामारी से विश्वरक्षा' रखा गया है ।
शोभायात्रा में सम्मिलित सभी व्यक्तियों से मास्क पहनकर आने का अनुरोध किया गया है ।

इस वर्ष परशुरामजी का रथ मे. रोकडे ज्वेलर्स के सौजन्य से मत्स्य अवतार की परिकल्पना के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। नारायण विद्यालय द्वारा परशुरामजी द्वारा सहस्त्रार्जुन वध की आकर्षक झाँकी, श्री किशोर रिखबचंद शर्मा एवं परिवार द्वारा माँ रेणुका (दुर्गा रुप) प्रस्तुती की गई है । इसके अलावा अनेक झाँकिया भी शोभायात्रा में सम्मिलित रहेंगी। श्री सूरज शर्मा, श्री पैलेश जोशी, कु. निहारिका पुरोहित दारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति शोभायात्रा के संपूर्ण मार्ग में की जाएगी।

शोभायात्रा का अन्य आकर्षण वेदपाठ करते हुये बृह्मवंद, शंखनाद करते हुये ब्राह्मणवृंद, ब्रजेश व्यास के नेतृत्व में गुजराती युवा एवं महिला मंडळ दारा आकर्षक रास-गरबा प्रस्तुति की जा रही है । शोभायात्रा के प्रारंभ में राजस्थानी गौड ब्राह्मण समिति देवकुमार शर्मा, विक्रम शर्मा, आनंद चौबे द्वारा, दधिच समाज, नागपुर दारा पंचशील चौकी, पर नाश्ते की व्यवस्था सौ. उज्वला प्रकाश शर्मा द्वारा व्हरायटी चौक पर थंडाई की व्यवस्था, श्याम पुरोहित एवं दारा सीताबर्डी मेन रोड पर अल्पाहार, रामअवतार गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, श्याम संदर मिश्रा, होटल अवध, मुकेश व्यास दारा मुंजे चौक पर शीतल छाछ की व्यवस्था की गई है।

2 मई को शाम 6 बजे परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ महिला मंच सुनीता शर्मा, अनिता पुरोहित, रजनी शर्मा, सीमा शर्मा, छाया चतुर्वेदी, शिल्पा भात्रा, जयमाला तिवारी, डॉ. प्रभावती वाजपेयी, संतोषरानी शर्मा एवं सहयोगीयो द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

03 मई को शाम 6 बजे परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत श्री नार्मदीय ब्राह्मण समाज संतोष साकल्ले एवं साथीयों द्वारा विष्णूसहस्त्रनाम पाठ, पंजाबी ब्राह्मण असोसीयेशन, प्रवीण शर्मा, योगेश शर्मा एवं भावेश जोशी सहयोगीयो दारा परशुराम चालीसा पाठ एवं पं.भूपत प्रसाद त्रिपाठी, पं. त्रिलोकीनाथ सिधरा, पं.किशन पालीवाल दारा भगवान का अभिषेक पूजन सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम की सफलतार्थ संस्था अध्यक्ष विश्वजीत भगत के नेतृत्व में संजय चतुर्वेदी, रेखा चतुर्वेदी, अनिल शर्मा, जयभगवान शर्मा, अतुल देव, राकेश मिश्रा, अरविंद दुबे, आशीष शर्मा, हेमंत शर्मा, चिंटू पुरोहित, राजेन्द्र दिक्षीत, नंदू घारे, मंगेश जोशी एवं अनेक एवं अनेक कार्यकर्ता प्रयासरत है । परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा आयोजन समिति के संयोजक जितेंद्र शर्मा द्वारा नगर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर तन-मन-धन से सहयोग करने का अनुरोध किया है । सभी कार्यक्रम गोरक्षण सभा धंतोली हितवाद प्रेस के बाजु में वर्धा रोड नागपुर यहाँ संपन्न होगे।
समाचार 6205866153638942356
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list