श्री गुरु तेगबहादर साहिब अवतार दिवस निमित्त विविध धार्मिक कार्यक्रम
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_932.html
नागपुर। जरीपटका स्थित श्री कलगीधर सत्संग मंडल में गुरुवार 21 अप्रैल को गुरु नानक देवजी की गद्दी के नवम् गुरु श्री गुरु तेगबहादर साहिबजी के अवतार दिवस निमित्त विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित है।
कार्यक्रम का आरंभ सुबह 6 बजे श्री जपुजी साहिब व श्री सुखमनी साहिब के सामुहिक पाठ के साथ होगा। तत्पश्चात संयोजक अधि. माधवदास ममतानी श्री गुरु तेगबहादर साहिब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम का समापन आरती, ग्यारह गुरुओं व दसम ग्रंथ में वर्णित आदि शक्ति भवानी माता की स्तुति, अरदास के साथ होगा।
संयोजक अधि. माधवदास ममतानी ने बताया कि गुरु तेगबहादर छठवीं पातशाही गुरु हरिगोबिंद साहिब के पुत्र हैं व हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दिल्ली स्थित चांदनी चौक पर अपने शीश का बलिदान दिया जहां वर्तमान में ‘गुरुद्वारा शीशगंज’ सुशोभित है। अतः उन्हें हिंद की चादर भी कहा जाता है।
कार्यक्रम के समापन पर सुबह 8.30 बजे ‘गुरु का लंगर’ (प्रसाद) वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं से विनंती है कि माथा टेककर, गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।
