Loading...

श्रीरामदेव बाबा सार्वजनिक समिति में ब्यावला उत्सव 2 और 3 मई को


नागपुर। श्रीरामदेवबाबा सार्वजनिक समिति और विविध सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में काटोल रोड गिट्टी खदान स्थित टेकडी मंदिर में दो दिवसीय ब्यावला उत्सव की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। मंदिर के दो दिवसीय आयोजन सोमवार दो मई और मगंलवार तीन मई को होंगे। प्रथम दिवस सोमवार दो मई को दोपहर तीन बजे से मेहंदी रस्म, झाला वारने, धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन प्रारंभ होंगे जो कि 5 बजे शाम तक संपन्न होंगे। 

द्वितीय दिवस मंगलवार तीन मई को दोपहर चार बजे से रामदेव बाबा के ब्यावले की प्रस्तुति मूर्तिजापुर निवासी जम्मा गायक कुमार योगेश और सहयोगी द्वारा की जाएंगी। बाबा की बारात पारंपरिक वस्त्राभूषण बैंड बाजा घोड़ी, ध्वजा पताका बारात के साथ धूमधाम से मंदिर प्रांगण में पहुंचेंगी। जहां बारातियों का पुष्प वर्षावृष्टि के साथ स्वागत किया जाएगा। दो 

दिवसीय आयोजन के दौरान परिसर में दुपहिया, चारपहिया वहां पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, स्वागत समिति, स्वागत द्वार, तोरण व्यवस्था, गार्ड सुविधा की तैयारियां कर ली गई है। आयोजन की सफलतार्थ महालक्ष्मी मंदिर श्रीमाली ब्राह्मण समाज, रामदेवबाब सेवक संघ, रामदेवबाबा कीर्तन संगम, रामदेवबाबा भक्त मंडल, रानी सती दादी मंडल वाडी, रामदेवबाबा भक्त मंडल, मेवाड़ मित्र मंडल, माहेश्वरी युवक संघ, पुष्करणा समाज, जैसलमेरी रामदेव बाबा भक्त मंडल सहित धार्मिक, सामाजिक संघटन का सहयोग रहेगा। यह जानकारी मंदिर उप समिती के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रदीप अग्रवाल ने विज्ञप्ति में दी।
समाचार 748737940798857060
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list